लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: एक्शन में राज्यपाल, गणतंत्र दिवस समारोह में सरकारी कर्मचारियों का मौजूद रहना अनिवार्य

By धीरज पाल | Updated: January 20, 2019 10:13 IST

राज्य में मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह जम्मू में आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल सत्य पाल मलिक तिरंगा फहराएंगे।

Open in App

गणतंत्र दिवस को लेकर जम्मू कश्मीर राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को लेकर एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर के सभी सरकारी कर्माचारियों को सोनवार के 'शेर-ए-कश्मीर' स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेना अनिवार्य होगा। साथ ही यह आदेश जारी किया गया है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी राज्य के निर्देशों के मुताबिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेता है तो उसे सरकार के कर्तव्यों का उल्लघंन माना जाएगा। 

गणतंत्र दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर के सोनवार के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किए जाते हैं। इस लेकर प्रशासनिक अधिकारी चंदेर प्रकाश ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागों के प्रमुखों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि जो अधिकारी जम्मू कश्मीर में  तैनात हैं वो गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लें। 

बता दें कि गणतंत्र दिवस से ठीक पहले सीमा पार से होने वाली आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर राज्य को हाई-अलर्ट पर रखा गया है। राज्य में मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह जम्मू में आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल सत्य पाल मलिक तिरंगा फहराएंगे। कश्मीर में, मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत