लाइव न्यूज़ :

लेह हिंसा के पीछे विदेशी साजिश?, केंद्र सरकार के साथ बातचीत नहीं करना चाहते थे सोनम वांगचुक

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 27, 2025 16:11 IST

कुल 70 नागरिक, 17 सीआरपीएफ जवान और 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि इस घटना के सिलसिले में 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजनता को भड़काने के लिए किया गया और दावा किया कि सोनम वांगचुक एक अलग एजेंडा चला रहे थे।विदेशी संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी ने बताया कि जांच के दौरान दो और लोगों को पकड़ा गया। अगर वे किसी साजिश का हिस्सा हैं, तो मैं नहीं कह सकता।

लेहः लेह में हुई हिंसा का ठीकरा पूरी तरह से पर्यावरणविद सोनम वांगचुक पर फोड़ते हुए अब लद्दाख पुलिस ने यह भी दावा किया है कि वे केंद्र सरकार के साथ होने जा रही बातचीत को निहित स्वार्थ के चलते पटरी से उतारना चाहते थे। ये निहित स्वार्थ क्या थे, फिलहाल लद्दाख पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है पर इतना जरूर आरोप लगा रही है कि इसके पीछे विदेशी साजिश भी है। लेह में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए लद्दाख पुलिस के डीजीपी डा शिव दर्शन सिंह जम्वाल ने सोनम वांगचुक पर केंद्र के साथ बातचीत को पटरी से उतारने का आरोप लगाया और कहा कि पांच से छह हजार लोगों ने सरकारी इमारतों और राजनीतिक पार्टी के कार्यालयों पर हमला किया। एसडी सिंह जम्वाल ने कहा कि गोलीबारी आत्मरक्षा में की गई थी, क्योंकि हिल काउंसिल और सचिवालय कार्यालयों में कई सरकारी अधिकारियों की जान को गंभीर खतरा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अनशन मंच का दुरुपयोग जनता को भड़काने के लिए किया गया और दावा किया कि सोनम वांगचुक एक अलग एजेंडा चला रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि कुल 70 नागरिक, 17 सीआरपीएफ जवान और 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि इस घटना के सिलसिले में 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के पीछे किसी विदेशी संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी ने बताया कि जांच के दौरान दो और लोगों को पकड़ा गया। अगर वे किसी साजिश का हिस्सा हैं, तो मैं नहीं कह सकता।

इस जगह पर नेपाली लोगों के मजदूरी करने का इतिहास रहा है, इसलिए हमें जांच करनी होगी। उन्होंने कहा कि आश्चर्यजनक रूप से 24 सितंबर को लोगों की बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहां असामाजिक तत्व मौजूद थे। 5000-6000 लोगों ने सरकारी इमारतों और राजनीतिक दलों के कार्यालयों को नुकसान पहुंचाया और पथराव किया।

उन इमारतों में मौजूद हमारे अधिकारियों पर भी हमला किया गया। एक राजनीतिक दल के कार्यालय को जला दिया गया। एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने आगे कहा कि केंद्र के साथ बातचीत से पहले इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ भाषणों और वीडियो की संख्या में वृद्धि हुई थी।

6 अक्टूबर को उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक और 25-26 सितंबर को प्रारंभिक बैठकों की तारीखों की घोषणा की गई थी, लेकिन 10 सितंबर को शांति भंग करने के लिए ऐसे तत्वों ने भूख हड़ताल का सहारा लिया। बातचीत से पहले, भाषणों और वीडियो की संख्या में वृद्धि हुई,

जो हमारा मानना है कि कानून-व्यवस्था के लिए खतरनाक थे। हमने एफआईआर भी दर्ज कीं। डीजीपी ने कहा कि सीआरपीएफ अधिकारियों के साथ मारपीट की गई और कम से कम तीन महिला पुलिस अधिकारी भी उस इमारत में फंसी हुई थीं जिसे जला दिया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील