लाइव न्यूज़ :

आतंकियों की कायराना हरकत, कश्मीरी पंडित सरपंच की अनंतनाग में हत्या की

By निखिल वर्मा | Updated: June 9, 2020 07:08 IST

आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने एक बयान जारी कर कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कश्मीर का अनंतनाग आतंकवाद प्रभावित इलाकों में से एक है.पिछले कुछ दिनों में कश्मीर में भारतीय सेना ने कई आतंकियों को मार गिराया है.सुरक्षा बलों की कार्रवाई से हताश आतंकी आम लोगों को निशाना बना रहे हैं.

40 वर्षीय कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता उर्फ भारती की आतंकवादियों ने सोमवार को अनंतनाग में गोली मारकर हत्या कर दी।  अजय पंडिता लार्कीपोरा के लुकवाबन गांव के सरपंच थे, उन पर आतंकियों ने सोमवार शाम 6 बजे के करीब हमला किया था। पुलिस ने बताया कि भारती कांग्रेस से जुड़े हुए थे। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वह बच नहीं सके।

स्थानीय लोगों ने बयाता कि सरपंच का परिवार 1990 के दशक  में दक्षिण कश्मीर से पलायन कर चुका था लेकिन दो साल पहले घाटी वापस पहुंचा। उसके बाद अजय पंडिता ने पंचायत चुनावों में भी हिस्सा लिया। सरपंच के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस और सेना सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

सभी पार्टियों ने सरपंच की हत्या की निंदा की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने पार्टी के ग्रासरूट कार्यकर्ता के वीभत्स हत्या की निंदा की है। राहुल ने ट्वीट किया, "अजय पंडिता के परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है, जिन्होंने कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए अपनी शहादत दी। दुख के समय हम उनके साथ हैं। हिंसा कभी जीत नहीं सकती।"

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा,  यह देशविरोधी तत्वों द्वारा जमीनी लोकतंत्र को खत्म करने का खतरनाक प्रयास है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार जम्मू-कश्मीर में लागू करने का प्रयास किया है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी जमीनी राजनीतिक कार्यकर्ता पर आतंकी हमले की निंदा की है।

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती जो अपनी मां का सोशल मीडिया अकाउंट भी देखती हैं, उन्होंने ट्वीट किया कि यह दोतरफा हमला है जिसने सरकार को भी निशाना बनाया। उन्होंने ट्वीट किया,  "परिवार के प्रति संवेदना है। कश्मीर में राजनीतिक स्पेस सिकुड़ने से पार्टी के कार्यकर्ता और अधिक कमजोर हो गए हैं। वे एक प्रतिशोधी सरकार और आतंकवादियों के दंडात्मक कार्यों के बीच फंस गए हैं।"

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा है कि भारती के पास कोई सुरक्षा कवर नहीं थी। उन्होंने इस हत्याकांड के न्यायिक जांच की मांग की।

टॅग्स :कश्मीरी पंडितजम्मू कश्मीरअनंतनागआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप