लाइव न्यूज़ :

जितना हमने पिछले एक साल में किया, मुझे नहीं लगता कि चुनी हुई सरकार भी उतना काम करती है: सत्यपाल मलिक

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 14, 2019 14:32 IST

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि लोगों को लगता है कि गर्वरन खाली आराम करने के लिए और वह काम नहीं करता है। उन्होंने कहा कि जितना काम पिछले एक साल उन्होंने किया है उतना चुनी हुए सरकार भी नहीं करती है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कठुआ में एक कार्यक्रम में कहा कि लोगों को लगता है राज्यपाल काम नहीं करता है, खाली आराम करता है।सत्यपाल मलिक ने कहा कि पिछले एक वर्ष में हमने जितना काम किया है, मुझे नहीं लगता है कि एक चुनी हुई सरकार भी उतना करती है।

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कठुआ में कहा, ''देशवासियों की नजर में राज्यपाल एक ऐसा आदमी है जो गोल्फ खेलता है और लोगों के लिए कुछ नहीं करता है, वह अपने कार्यकाल के दौरान खाली आराम करता है लेकिन पिछले एक वर्ष में हमने जितना काम किया है, मुझे नहीं लगता है कि एक चुनी हुई सरकार भी उतना करती है।'' 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक अक्सर अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों के हटाने के साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा स्थानीय नेताओं को नजरबंद किया गया था। उन नेताओं को लेकर हाल में सत्यपाल मलिक ने अपने एक बयान में कहा था, ‘‘क्या आप नहीं चाहते हैं लोग नेता बनें। मैं 30 बार जेल गया हूं। जो लोग जेल जाते हैं, वे नेता बनते हैं। उन्हें वहां रहने दें। जितना ज्यादा वक्त वे जेल में बिताएंगे, चुनाव प्रचार के समय उतना ही वे दावे कर पाएंगे। मैंने छह महीने जेल में गुजारे हैं।’’ उन्होंने आगे कहा था, ‘‘ इसलिए अगर आपको उनसे हमदर्दी है, तो उन्हें हिरासत में लेने से दुखी नहीं हों। वे सभी अपने घरों में हैं। मैं आपातकाल के दौरान फतेहगढ़ जेल में था जहां पहुंचने में दो दिन लगते थे। अगर किसी मुद्दे पर किसी को हिरासत में लिया जाता है और उसकी मर्जी है तो वह राजनीतिक लाभ लेगा।’’

बीती जुलाई में आतंकवादियों को लेकर सत्यपाल मलिक के बयान ने देशभर का ध्यान खींचा था। उन्होंने लद्दाख संभाग के करगिल में एक पर्यटन कार्यक्रम में कहा था, ‘‘ये लड़के जिन्होंने हथियार उठाये हैं वे अपने ही लोगों की हत्या कर रहे हैं, वे पीएसओ (निजी सुरक्षा अधिकारियों) और एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारियों) की हत्या कर रहे हैं। इनकी हत्या क्यों कर रहे हो? उनकी हत्या करो जिन्होंने कश्मीर की सम्पदा लूटी है। क्या तुमने इनमें से किसी मारा है?’’ सत्यपाल मलिक के इस बयान के बाद जम्मू-कश्मीर के कई नेताओं ने निंदा की थी उसे गरिमा के खिलाफ बताया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसत्यपाल मलिकधारा ३७०मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए