लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सेना का ऑपरेशन ऑलआउट शुरू, बांदीपोरा में 4 आतंकी ढेर

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 18, 2018 12:11 IST

पिछले एक महीने के 'सीजफायर' के दौरान राज्य में आतंकी वारदातों में काफी तेजी देखी गई है। सेना को 28 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका भी है।

Open in App

श्रीनगर, 18 जून:  जम्मू-कश्मीर में जैसे ही  केंद्र सरकार द्वारा रमजान के दौरान आतंक रोधी ऑपरेशन ना करने वाले निर्देश खत्म हुआ सेना ने फिर से आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में अबतक जवानों ने चार आतंकी मारे गिराए हैं।  फिलहाल मुठभेड़ अभी भी जारी है। 

सेना ने सीजफायर खत्म होते ही सोमवार को बिजबेहरा में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑलआउट शुरू कर दिया है। बिजबेहरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद सेना ने इलाके को घेर रखा है और लगातार इस कोशिश में लगी है कि वहां आतंकियों को जल्द से जल्द से पकड़ लिया जाए। गौरतलब है कि बांदीपोरा में सेना के कैंप पर पिछले हफ्ते आतंकी हमला हुआ था, यहां आतंकियों ने सेना के कैंप गेट पर ग्रेनेड फेंका और उसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग की थी। इस हमले में सेना के दो जवान घायल भी हुए थे। 

बता दें कि पिछले एक महीने के 'सीजफायर' के दौरान राज्य में आतंकी वारदातों में काफी तेजी देखी गई है। सेना को 28 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका भी है। इसी को देखते हुए केन्द्र सरकार ने भी यह कदम उठाया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए