लाइव न्यूज़ :

JK Assembly polls 2024 Date: तीन चरणों में मतदान, 18-25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग, 4 को होगी मतगणना

By रुस्तम राणा | Updated: August 16, 2024 16:16 IST

JK Assembly polls 2024 Dates: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे, 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। 4 अक्टूबर को मतगणना होगी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य की 90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों में होंगेचुनाव के पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन 20 अगस्त को जारी होगीराज्य में धारा 370 हटने के बाद पहली बार हो रहे हैं विधानसभा चुनाव

JK Assembly polls 2024 Date: केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीरविधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने घोषणा करते हुए बताया कि राज्य की 90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों में होंगे। उन्होंने तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि 4 अक्टूबर को मतगणना होगी।

जम्मू-कश्मीर चुनाव 2024 का पहला चरण 

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन 20 अगस्त को जारी होगी। नोमिनेशन की अंतिम तारीख 27 अगस्त है। उम्मीदवारों के नामांकन की जाँच 28 अगस्त को होगी। जबकि 30 अगस्त को उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे और 18 सितंबर को मतदान होगा। 

जम्मू-कश्मीर चुनाव 2024 का दूसरा चरण 

राज्य विधानसभा चुनाव का दूसरे चरण 29 अगस्त से नोटिफिकेशन के साथ शुरू हो जाएगा। नामांकन की अंतिम तारीख 5 सितंबर है। वहीं कैंडिडेट्स के नामांकन की समीक्षा 6 सितंबर को की जाएगी। जबकि 9 सिंतबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर को आयोजित होगा। 

जम्मू-कश्मीर चुनाव 2024 का दूसरा चरण 

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीसरे चरण की नोटिफिकेशन 5 सितंबर को जारी की जाएगी। नोमिनेशन की अंतिम तिथि 12 सितंबर को रखी गई है। जबकि पर्चा की जाँच 13 सितंबर को की जाएगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 17 सितंबर को है। तीसरे चरण की वोटिंग की तारीख 01 अक्टूबर है। तीनों चरणों की वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। इसी दिन यह तय हो जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार गठित होगी। 

"बुलेट पर बैलेट" की जीत: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा चुनाव "बुलेट पर बैलेट" की जीत है। कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में हुए लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक भागीदारी देखने को मिली, जिसमें 58.58% मतदान हुआ। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की भागीदारी और कतारें इस बात का सबूत हैं कि लोग न केवल बदलाव चाहते हैं बल्कि बदलाव का हिस्सा बनना चाहते हैं।

 

टॅग्स :विधानसभा चुनावजम्मू कश्मीरचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष