लाइव न्यूज़ :

शहाबुद्दीन की मौत को लेकर गरमाई बिहार की राजनीति, जीतन राम मांझी ने उठाई न्यायिक जांच की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: May 3, 2021 20:17 IST

मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि वे सीवान के पूर्व सांसद सैयद शहाबुद्दीन के निधन की न्यायिक जांच कराएं।

Open in App
ठळक मुद्देसीवान के पूर्व सांसद और राजद नेता शहाबुद्दीन की मौत को लेकर बिहार में राजनीति गरमा गई है।शहाबुद्दीन की दो दिन पहले दिल्ली के एक अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई थी।शहाबुद्दीन के खिलाफ तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले चल रहे थे।

राजद के बाहुबली पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन की मौत के बाद सियासत शुरू हो गई है। पूर्व बाहुबली सांसद की मौत पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं राजद विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव और जाप प्रमुख पप्पू यादव ने इसे हत्या करार दिया है। जबकि राज्य में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए के सहयोगी दल हम के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पूर्व सांसद के मौत की न्यायिक जांच की मांग की है।

मांझी ने पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराए जाने का भी आग्रह किया है। मांझी ने आज ट्वीट कर यह आग्रह किया है। ऐसे में जानकार बताते हैं जीतनराम मांझी भी जानते हैं कि सजायाफ्ता कैदी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराने का प्रावधान नहीं है। वह भी शहाबुद्दीन जैसे शख्स का जिन पर 30 से अधिक संगीन मामले दर्ज हो। फिर भी अल्पसंख्यकों में अपनी पैठ बनाने के लिए मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह बडी मांग की है। 

उल्लेखनीय है कि डॉन से राजनेता बने राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का दिल्ली के एक अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया था, जहां उनका कोरोना का इलाज चल रहा था। 53 वर्षीय बिहार के बाहुबली नेता 2004 के दोहरे हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। उन्हें 2018 में तिहाड जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था। हालांकि राजद के कई बडे नेताओं ने कहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद तिहाड जेल प्रशासन ने शहाबुद्दीन के इलाज में गंभीरता नहीं दिखाई।

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे