लाइव न्यूज़ :

बिहार: BJP नेता के भाई की हत्या करने वाले नक्सलियों को मांझी ने बताया 'भाई', सियासी गलियारे में मचा हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: December 30, 2018 19:56 IST

एनडीए के नेताओं ने इसे नक्सली घटना से अलग बडी साजिश करार दी है. जबकि, पुलिस इसे नक्सलियों का करतूत मान रही है. इस घटना में न केवल भाजपा विधान पार्षद के चाचा की हत्या की गई बल्कि कई गाडियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को भी ब्लास्ट के जरिये उड़ा दिया गया है. 

Open in App

बिहार के औरंगाबाद जिले के देव में भाजपा विधान पार्षद राजन सिंह के चाचा की हत्या ने सूबे के सियासी गलियारे में हड़कंप मचा दिया है. सियासी गलियारों में नक्सली गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. घटना को लेकर एक तरफ जहां नक्सल गतिविधियों से जोड़ कर देखा जा रहा है. वहीं, नक्सली हमले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है. 

वहीं, इस घटना पर इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान देकर सनसनी मचा दी है. मांझी ने नक्सलियों को 'भाई' बताया है. मांझी ने कहा है कि नक्सली हमारे भाई ही हैं. बंदूक की नोक से नक्सलवाद से निबटा नहीं जा सकता. 

उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ सरकार की ओर से कमजोर कार्रवाई नहीं की जा रही, लेकिन इसके बावजूद भी नक्सल आंदोलन चल रहे हैं. मांझी ने कहा कि अगर कोई भाई खिलाफत कर रहा है तो बड़े भाई को यह सोचना पड़ेगा कि आखिर वह ऐसा क्यों कर रहा है? 

उन्होंने कहा कि दलित गरीबों के बीच से ही लोग नक्सली क्यों बन रहे हैं, यह भी सोचना होगा. जब तक शिक्षा कृषि के क्षेत्र में इस समाज के लिए बेहतर काम नहीं होगा तब तक हालात नहीं सुधरेंगे. वंचित तबके को शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक हिस्सेदारी की जरूरत है और इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है. नक्सलियों को रोकने के लिए इसके मूल कारण में जाना होगा. हालांकि, मांझी ने यह माना कि बिहार में नक्सलवाद कमजोर जरूर हुआ है.

वहीं, एनडीए के नेताओं ने इसे नक्सली घटना से अलग बडी साजिश करार दी है. जबकि, पुलिस इसे नक्सलियों का करतूत मान रही है. इस घटना में न केवल भाजपा विधान पार्षद के चाचा की हत्या की गई बल्कि कई गाडियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को भी ब्लास्ट के जरिये उड़ा दिया गया है. 

इसके साथ ही जदयू नेता संजय सिंह ने कहा है कि इस घटना में राजद का हाथ है. उन्होंने राजद को नक्सलियों का बताया स्पॉन्सर तक कह डाला. संजय ने कहा कि इस घटना से नीतीश सरकार को बदनाम करने की साजिश है. दूसरी ओर, इस पूरे मामले पर राजद ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. 

राजद नेता विजय प्रकाश ने कहा है कि नीतीश सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक हो चुकी है और अपराधी नीतीश कुमार के सिर चढ कर बोल रहे हैं. खुद डीजीपी ने भी बिहार में बढते अपराध की बात स्वीकारी है.

टॅग्स :जीतन राम मांझीहत्याकांडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया