लाइव न्यूज़ :

जीतनराम मांझी ने लालू यादव की तुलना भगवान कृष्ण से की, चारा घोटाला मामले में फैसले पर कही ये बात

By एस पी सिन्हा | Updated: February 16, 2022 18:11 IST

जीतनराम मांझी ने लालू यादव की तुलना भगवान श्रीकृष्ण से करते हुए कहा कि वे भी जेल में रहे थे, तो वह वजह क्या थी? मांझी ने कहा कि इस बारे में उस समय के लोग ज्यादा बेहतर समझते होंगे.

Open in App

पटना: बहुचर्चित चारा घोटाला से जुड़े पांचवें मामले में लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिये जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे गरीबों में निराशा है.उन्होंने कहा कि लालू यादव समाजिक न्याय के पुरोधा हैं और उनका समाज के प्रति काफी योगदान रहा है. 

मांझी ने ट्वीट कर कहा कि लालू यादव जी को सजा हुई. जो भी हो, मुझे अफसोस इस बात का है कि इस मुश्किल वक्त में न उनका बेटा उनके साथ था न ही जिन्हें मुख्यमंत्री बनाया वह पत्नी! बिहार के लोगों के मुश्किल वक्त में तो लालू जी के बेटे कहीं नहीं दिखतें, कम से कम पिता के साथ तो आज बेटे को रहना चाहिए था. 

मांझी ने कोर्ट के फैसले पर संतोष भी जाहिर किया है. मांझी ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर कुछ कहा नहीं जा सकता है. अब कितनी सजा सुनाई जाएगी यह आगे देखा जायेगा. ऐसा मैं मानता हूं लालू जी ऐसे समाजवादी नेता किसी कारण से दोषी करार दिए जाते हैं तो दुख होता है. 

मांझी ने कहा, 'एक ऐसा नेता जो समाज के लिए अच्छा काम करता है, समाज में पूजा जाता है, समाज जिससे प्रेरणा लेता है वह भी ऐसे मुकदमों में फंस जाते हैं. लालू जी बार-बार जेल जा रहे हैं. मेरी यही कामना है कि लालू जी का स्वास्थ्य ठीक रहे.' 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक समाजवादी नेता हैं और किस वजह से उन्हें बार-बार जेल जाना पड़ रहा है, यह तो न्यायालय प्रक्रिया से जुडे न्यायाधीश लोग ही बेहतर समझ सकते हैं. 

श्रीकृष्ण से लालू यादव की तुलना

मांझी ने लालू की तुलना भगवान श्रीकृष्ण से करते हुए कहा कि वे भी जेल में रहे थे, तो वह वजह क्या थी? उस समय के लोग ज्यादा बेहतर समझते होंगे. मांझी ने कहा की जो लोग समाज के लिए अच्छा काम करते हैं, समाज के लोग जिनसे प्रेरणा लेते हैं. वे भी ऐसे-ऐसे मुकदमे में फंस जाते है और फंसा दिए जाते हैं. 

उन्होंने कहा की इस मामले में कई लोगों को छोड़ दिया गया है लेकिन लालू यादव को बार बार जेल भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम ऐसी कामना करते हैं कि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे और ऐसी परिस्थिति में भगवान उन्हें हर स्थिति से निपटने के लिए शक्ति दे.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवजीतन राम मांझीचारा घोटालाबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना