लाइव न्यूज़ :

जींद के खाप पंचायतों का फैसला : भाजपा-जजपा नेताओं को किसी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाएगा

By भाषा | Updated: January 30, 2021 20:02 IST

Open in App

जींद ,30 जनवरी हरियाणा के जींद जिले खटकड़ टोल प्लाजा पर शनिवार को जिले की खाप पंचायतों की हुई महापंचायत में फैसला किया गया कि किसी भी कार्यक्रम में भाजपा एवं जजपा के नेताओं को नहीं बुलाया जाएगा।

वहीं दिल्ली के मुंडका विधानसभा क्षेत्र के टिकरी गांव में किसानों की हुई एक महापंचायत में सर्वसहमती से फ़ैसला लिया गया कि टिकरी बार्डर पर बैठे किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।

इस महापंचायत ने टिकरी गांव की तरफ़ से किसानों को 51 हजार रुपये की मदद देने का भी ऐलान किया।

जींद के खटकड़ टोल प्लाजा पर हुई महापंचायत की अध्यक्षता सर्व जातीय खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान बरसोला ने की।

महापंचायत में जिले की खापों के प्रधानों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। महापंचायत के माध्यम से जिले के लोगों से आह्वान किया गया कि वे भाजपा, जजपा के नेताओं को विवाह-शादियों के लिए न्योता न भेजें और न ही इनके विवाह-शादियों के कार्यक्रमों में जाए।

खाप वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा के ही नहीं बल्कि पूरे देश किसान भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के साथ हैं।

महापंचायत में फैसला लिया गया कि सात फरवरी को खटकड़ टोल से दिल्ली के टिकरी बॉर्डर के लिए पैदल कूच किया जाएगा।

बरसोला ने कहा कि बीते चार दिनों से जींद से हजारों लोग दिल्ली धरने में जा चुके है, सरकार ने जो हमारे नेता की आंखों में आंसू लाए हैं उसी आंसूओं के साथ पूरे देश की जनता वहां पहुंची है।

इस मौके पर बिनैन खाप के प्रधान नफे सिंह नैन, सर्व जातीय दाड़न खाप चबूतरा पालवां प्रधान दलबीर खेड़ी मंसानिया, चहल खाप प्रधान सुरजीत बड़ौदा, कंडेला खाप से राममेहर, कालवन तपा से फकीरचंद नैन, बराह खाप से कुलदीप, माजरा खाप से बिजेंद्र फौजी, देशवाल खाप से रामफल देशवाल, उझाना खाप से चंद्र सिंह, सिक्किम सफा खेड़ी, राकेश खटकड़, ईश्वर फौजी आदि मौजूद रहे।

टिकरी में हुई महापंचायत में बोलते हुए डॉ नरेश कुमार ने मांग की कि तीनों कृषि क़ानूनों को सरकार वापस लेकर किसानों को राहत दें, न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी हो।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री जी को राजधर्म का पालन करना चाहिये, किसानों के प्रति न्याय का विश्वास दिलाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम