लाइव न्यूज़ :

जींद : कार ने ट्रैक्टर टॉली को पीछे से मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 7, 2021 16:21 IST

Open in App

जींद, सात नवंबर हरियाणा में जींद जिले के नरवाना कस्बे में रविवार को हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों सहित कुल तीन लोगों कीम मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हैं। नरवाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मिर्चपुर गांव निवासी सोनू (20) अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ पांच नवंबर को घूमने के लिए मनाली गया और रविवार सुबह लौट रहा था। तभी नरवाना रेलवे पुल पर उनकी गाड़ी की भिड़ंत आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली से हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार सवार सोनू व गांव भैणी नारनौद निवासी दीपक की मौत हो गई। जबकि गांव सुलहेड़ा निवासी किस्मत, फतेहाबाद जिले के गांव जांडली निवासी साहिल, गांव राजथल निवासी सोनू और ट्रैक्टर चालक कुर्बान को गंभीर चोटें आई। वहीं, इस हादसे में ट्रैक्टर सवार यमुनानगर जिले के गांव चिलगावा निवासी सैजल की भी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने हादसे में घायलों को नरवाना जनरल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन किस्मत और साहिल की हालत गंभीर होने पर उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ट्रैक्टर चालक उत्तरप्रदेश के सहारनपुर निवासी कुर्बान ने बताया कि वह भांजे सैजल के साथ फतेहाबाद की तरफ जा रहा था। जब रेलवे पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर की साइड की सीट पर बैठा उसका भांजा सोनू नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। शहर थाना नरवाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण