लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर जिग्नेश मेवाणी ने साधी चुप्पी

By भाषा | Updated: December 30, 2018 03:00 IST

गुजरात के निर्दलीय विधायक से जब पूछा गया कि अगले साल के लोकसभा चुनावों में वह किसको समर्थन देंगे तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मेरा समर्थन लोगों के लिए होगा, गरीब से गरीब, किसानों और श्रमिकों के लिए होगा।” 

Open in App

दलित अधिकार कार्यकर्ता जिग्नेश मेवाणी ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के संबंध में शनिवार को पूछे गए एक सवाल को टाल दिया।

द्रमुक ने विपक्ष की ओर से राहुल को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाने की वकालत की थी । इसी को लेकर मेवाणी का पक्ष जानने की कोशिश की गई थी।

गुजरात के निर्दलीय विधायक से जब पूछा गया कि अगले साल के लोकसभा चुनावों में वह किसको समर्थन देंगे तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मेरा समर्थन लोगों के लिए होगा, गरीब से गरीब, किसानों और श्रमिकों के लिए होगा।” 

गुजरात के यह कार्यकर्ता यहां प्रख्यात फिल्म निर्देशक पीए रंजीत द्वारा समन्वित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।

प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर खास तौर पर उनकी राय पूछे जाने पर विधायक ने सीधा उत्तर न देते हुए कहा, “हां, हां हमें दो करोड़ रोजगार मिलना चाहिए और किसानों द्वारा आत्महत्या नहीं की जानी चाहिए।” 

कांग्रेस को उनके समर्थन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने दोहराया, “मेरा समर्थन भारत की जनता को है..मैं आंबेडकर...फूले का समर्थन करता हूं।” 

टॅग्स :जिग्नेश मेवानीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष