लाइव न्यूज़ :

झल्लाये झुनझुनवाला ने ब्रिटेन के एक निवेशक से कहा, पाकिस्तान जाकर निवेश करो

By भाषा | Updated: September 28, 2019 03:43 IST

झुनझुनवाला ने यहां आयोजित विश्व हिंदू आर्थिक मंच में यह टिप्पणी की। ब्रिटेन के निवेशक ने चर्चा के बीच भारत में रोजगार की कमी को लेकर सवाल किया।

Open in App

देश के बड़े निवेशक राकेश झुनझुनवाला शुक्रवार को ब्रिटेन के एक निवेशक द्वारा देश में बेरोजगारी को लेकर बार-बार सवाल करने पर झल्ला गये। उन्होंने ब्रिटेन के उस निवेशक को सलाह दी कि यदि उन्हें भारत में रोजगार की कमी को लेकर संदेह है तो पाकिस्तान में जाकर निवेश करें। झुनझुनवाला ने यहां आयोजित विश्व हिंदू आर्थिक मंच में यह टिप्पणी की। ब्रिटेन के निवेशक ने चर्चा के बीच भारत में रोजगार की कमी को लेकर सवाल किया।

झुनझुनवाला ने इसपर कहा, ‘‘यदि आप नहीं चाहते हैं (भारत में निवेश करना), तो आप पाकिस्तान जाएं।’’ इससे पहले झुनझुनवाला ने कहा कि बेरोजगारी का एकमात्र समाधान तेज आर्थिक वृद्धि है। दोनों के बीच बहस की शुरुआत में झुनझुनवाला ने कहा कि यदि बेरोजगारी इतनी अधिक होती तो क्या देश की वित्तीय राजधानी में एक वाहन चालक खोजना मुश्किल नहीं होता। ब्रिटेन के निवेशक ने इसके उत्तर में कहा कि मुंबई के बाहर भी भारत है।

पिछले दशक में उच्च वृद्धि दर के बाद भी बेरोजगारी थी। एक ऐसा समय आया जब झुनझुनवाला ने ब्रिटेन के निवेशक को चुप रहने को कह दिया। उन्होंने कहा कि एक निवेशक होने के नाते उन्हें ये सवाल स्तरीय नहीं लगते हैं। जब निवेशक ने कहा कि भारत को विदेशी धन की जरुरत है, तब झुनझुनवाला ने कहा कि हमें इस तरह के शंकालु लोगों से निवेश नहीं चाहिये।

टॅग्स :इंडियाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं