लाइव न्यूज़ :

झारखंड के लातेहार में दर्दनाक हादसा, डूबने से सात बच्चियों की मौत, कर्मा विसर्जन के दौरान हुई घटना

By एस पी सिन्हा | Updated: September 18, 2021 20:29 IST

लातेहार: मृतकों में छह एक ही परिवार के सदस्य हैं और आपस में बहनें हैं. ग्रामीणों द्वारा पानी से बाहर निकाले जाने तक चार बच्चियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देलातेहार जिले के बालूमाथ थाना अंतर्गत शेरेगाडा पंचायत के बुकरू गांव की घटना।परिवार की बच्चियां कर्मा डाल विसर्जन करने गई थीं, इसी दौरान हुआ हादसा।मृतकों में छह एक ही परिवार के सदस्य हैं और आपस में बहनें हैं।

रांची: झारखंड में लातेहार जिले के बालूमाथ थाना अंतर्गत शेरेगाडा पंचायत के बुकरू गांव के मननडीह टोला में घटी एक दर्दनाक हादसे में कर्मा विसर्जन के दौरान पानी में डूबने से सात बच्चियों के मौत हो गई. मृतकों में छह एक ही परिवार की हैं और आपस में बहनें हैं. शनिवार को इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम फैल गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत शेरेगाडा पंचायत के बुकरू गांव के मननडीह टोला में एक ही परिवार की बच्चियां कर्मा डाल विसर्जन करने गई थीं. इसी दौरान टोरी-बालूमाथ-शिवपुर रेलवे लाइन निर्माण के दौरान खोदे गए एक गहरे गड्ढे में फिसल कर जा गिरीं. 

इस हादसे में सभी सात बच्चियों की मौत हो गई. मृतकों में छह एक ही परिवार के सदस्य हैं और आपस में बहनें हैं. ग्रामीणों द्वारा पानी से बाहर निकाले जाने तक चार बच्चियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि शेष तीन को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

मृतकों में रेखा कुमारी (17 वर्ष), रीना कुमारी (12 वर्ष), लक्ष्मी कुमारी (9 वर्ष) तीनों पिता अकलू गंझु, सुनीता कुमारी (16 वर्ष) पिता बीफा गंझू, बसंती कुमारी (10 वर्ष) पिता लाल देव गंझू, सुषमा कुमारी (10 वर्ष) पिता चरना गंझू, पिंकी कुमारी (17 वर्ष) पिता जगन गंजू की मौत हो गई. 

बालूमाथ थाना पुलिस सभी शवों को अपने कब्जे में कर बालूमाथ ले आई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बच्चियों की डूबने से हुई मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुख की घडी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है.

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता