लाइव न्यूज़ :

झारखंडः कांग्रेस नेता की मौत की जांच करेगी SIT, सीएम रघुवर ने दिए निर्देश

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 14, 2018 19:19 IST

मंगलवार को पुलिस ने बताया था कि कांग्रेस के कोडरमा जिला अध्यक्ष शंकर यादव अपने वाहन से चंदवाड़ा जा रहे थे। तभी उनके वाहन के पास से गुजरते समय विस्फोटकों से भरी एक कार में धमाका हो गया था।

Open in App

कोडरमा, 14 फरवरी। झारखंड के कोडरमा जिले में मंगलवार (13 फरवरी) शाम को बम विस्फोट में कांग्रेस के नेता शंकर यादव की मौत हो गई थी। इसके बाद बुधवार को शंकर यादव और उनके बॉडीगार्ड कृष्णा यादव के शव को लेकर लोगों ने रांची पटना रोड एनएच 31 को जाम कर दिया। इसके बाद विरोध बढ़ता देख सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर जांच के आदेश दिए।

इसके अलावा सीएम रघुवर दास ने मृतक के परिवार को सुरक्षा देने का भी निर्देश दिया है। इससे पहले घटना को लेकर विरोध कर रहे लोगों ने मांग की कि जबतक दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक यह जाम नहीं खोला जाएगा। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक मनोज कुमार यादव और राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी भी शामिल हुईं। उग्र भीड़ ने पुलिस प्रशासन राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आपको बता दें, मंगलवार को पुलिस ने बताया था कि कांग्रेस के कोडरमा जिला अध्यक्ष शंकर यादव अपने वाहन से चंदवाड़ा जा रहे थे। तभी उनके वाहन के पास से गुजरते समय विस्फोटकों से भरी एक कार में धमाका हो गया था। उनका ढाब थाम में स्टोन माइंस है। 

बताया गया कि जिस समय उनकी कार वहां से गुजर रही थी तो वहां रास्ते में एक ऑटो खड़ा था, जिसमें विस्फोटक भरे हुए थे। गाड़ी जैसे ही ऑटो के पास से गुजरी, उसमें विस्फोट हो गया। शंकर यादव की स्कॉर्पियो भी विस्फोट की चपेट में आ गई और घटनास्थल पर ही उनकी और बॉडीगार्ड की मौत हो गई, जबकि उनके अंगरक्षक और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनका उपचार किया जा रहा है।

शंकर पर पिछले साल एक जानलेवा हमला हुआ था। गोलीबारी में वे बुरी तरह घायल हो गए थे।

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट