Jharkhand Results: हेमंत सोरेन दोनों सीट से जीते, भाजपा को दी मात, राज्य के होंगे नए सीएम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 23, 2019 07:22 PM2019-12-23T19:22:58+5:302019-12-23T19:22:58+5:30

मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, जेएमएम के हेमंत सोरेन दुमका सीट पर भाजपा के लुइस मरांडी को 13, 000 हजार मतों से हराया। वहीं बरहेट सीट झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष ने भाजपा के सिमोन माल्टो को 27,000 से हराया। 

Jharkhand Results: Hemant Soren wins both seats, defeated BJP, new CM of the state | Jharkhand Results: हेमंत सोरेन दोनों सीट से जीते, भाजपा को दी मात, राज्य के होंगे नए सीएम

झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन 46 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है।

Highlightsप्रारंभिक रुझानों के अनुसार, 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए मतगणना जारी है।अब तक 81 सीटों के मिले रुझानों में भाजपा 26 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन दोनों सीट से चुनाव जीत गए हैं।

मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, जेएमएम के हेमंत सोरेन दुमका सीट पर भाजपा के लुइस मरांडी को 13, 000 हजार मतों से हराया। वहीं बरहेट सीट झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष ने भाजपा के सिमोन माल्टो को 27,000 से हराया। 

प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए मतगणना जारी है। अब तक 81 सीटों के मिले रुझानों में भाजपा 26 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन 46 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार ने यह जानकारी दी। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने दावा किया कि जेएमएम-कांग्रेस के गठबंधन को पूर्ण बहुमत हासिल होगा।

उन्होंने कहा 'हमें विश्वास था कि झारखंड हमारे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देगा। रुझान अच्छे हैं लेकिन मैं अंतिम परिणाम तक टिप्पणी नहीं करूंगा। हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हेमंत सोरेन हमारे गठबंधन के सीएम उम्मीदवार होंगे। 

झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की जीत पर हेमंत सोरेन ने कहा कि ये दिन उनके लिए संकल्प लेने का है ताकि राज्य की जनता के लिए काम किया जा सके। महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे हेमंत सोरेन ने इस मौके पर अपने पिता शिबू सोरेन सहित, सोनिया गांधी और लालू यादव को भी धन्यवाद दिया।

हेमंत सोरेन ने कहा, 'आज राज्य में एक नये अध्याय की शुरुआत हो रही है। मैं सभी को आश्वस्त करता चाहता हूं कि वे भले ही किसी भी जाति, धर्म और पेशे के हों लेकिन उनकी उम्मीदें नहीं टूटेंगी।'

हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम सहित कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था और ये गठबंधन रुझानों में बहुमत पार करता नजर आ रहा है। हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश किया गया था।

बहरहाल, सोरेन झारखंड चुनाव के नतीजों पर कहा कि बहुत जल्द आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सरयू राय के महागठबंधन से जुड़ने की अटकलों के सवाल को टालते हुए हेमंत सोरन ने कहा कि अभी गठबंधन के सभी साझेदारों से बात करने के बाद ही कुछ तय होगा।

झारखंड में अभी भी वोटों की गिनती जारी है। हालांकि, ये लगभग साफ हो चला है कि बीजेपी की विदाई राज्य की सत्ता से से होने जा रही है। 

 

Web Title: Jharkhand Results: Hemant Soren wins both seats, defeated BJP, new CM of the state

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे