लाइव न्यूज़ :

धनबाद में कोरोना बम, संक्रमित मां की अर्थी को कंधा देने वाले पांच बेटों की कोविड-19 से मौत, 15 दिनों में ही छठे सदस्य की गई जान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2020 15:25 IST

संक्रमित मां की अर्थी को कंधा देने वाले पांच बेटों की एक के बाद एक मौत हो गई. 15 दिनों में ही इस परिवार के छठे सदस्य की मौत हो गई. मृतक महिला के एक और बेटे की की हालत नाजुक बनी हुई है. इसके अलावा परिवार के कई अन्य सदस्यों की भी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में एक पखवाड़े के अंदर कोरोना ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है. मौत- दर- मौत से कतरास के रानी बाजार मरघटी सन्नाटा पसरा हुआ है.धनबाद में कतरास के चौधरी परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला 27 जून को एक शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली गई थीं. लौटने के बाद जब 89 साल की वृद्ध महिला की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में पता चला महिला कोरोना संक्रमित हैं.

धनबादः झारखंड के धनबाद जिले के कतरास में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना मौत का तांडव कर रहा है. कोरोना ने एक ही परिवार के छह लोगों की जान ले ली है.

संक्रमित मां की अर्थी को कंधा देने वाले पांच बेटों की एक के बाद एक मौत हो गई. 15 दिनों में ही इस परिवार के छठे सदस्य की मौत हो गई. मृतक महिला के एक और बेटे की की हालत नाजुक बनी हुई है. इसके अलावा परिवार के कई अन्य सदस्यों की भी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. भारत में अपने तरह की यह इकलौती ऐसी मनहूस घटना है, जिसमें कोरोना से एक परिवार में छह लोगों की मौत हो गई है. 

झारखंड में एक पखवाड़े के अंदर कोरोना ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है. मौत- दर- मौत से कतरास के रानी बाजार मरघटी सन्नाटा पसरा हुआ है. कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. धनबाद में कतरास के चौधरी परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला 27 जून को एक शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली गई थीं.

जब 89 साल की वृद्ध महिला की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में पता चला महिला कोरोना संक्रमित हैं

वहां से लौटने के बाद जब 89 साल की वृद्ध महिला की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में पता चला महिला कोरोना संक्रमित हैं. इलाज के बाद भी महिला को नहीं बचाया जा सका और 4 जुलाई को उनकी मौत हो गई. इसके बाद दो बेटे संक्रमित पाए गए और इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.

फिर महिला के दो और बेटे बीमार पड़ गए. उन्होंने भी दम तोड दिया. 16 दिन में परिवार में अब सोमवार ती रात छठी मौत भी हो गई है. इसी के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण से एक बुजुर्ग महिला और उसके पांच बेटों की मौत हो गई है.

जानकारों का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करना काल साबित हुआ. एक पखवाड़ा में इस परिवार में मां और उसके 5 बेटों की मौत हो चुकी है. चौधरी परिवार कतरास का सुखी-संपन्न परिवार है. कतरास के अग्रणी परिवारों में गिनती होती है.

धनबाद के साथ ही दिल्ली और छत्तीसगढ़ के रायपुर में कोरोबार है

धनबाद के साथ ही दिल्ली और छत्तीसगढ़ के रायपुर में कोरोबार है. लेकिन कोरोना के आगे पूरी तरह लाचार है. जिस वृद्ध महिला की सबसे पहले मौत हुई वो दिल्ली में रह रहे अपने पोते की शादी में शामिल होने के लिए गई थी. परिवार से सबसे बड़ी गलती यह हुई कि कोरोना से मौत के बाद आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों की जगह सामान्य तरीके से अंतिम संस्कार किया गया.

जिससे दूसरों में भी संक्रमण फैल गया. इसके बाद एक-एक कर सभी छह लोगों ने दम तोड़ दिया. हालांकि अभी खतरा पूरी तरह से टला नहीं है. अभी भी परिवार के सदस्यों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है. इस तरह से कोरोना के कहर ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया है.  

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस