लाइव न्यूज़ :

झारखंड: यूपीए के विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजने की तैयारी! हेमंत सोरेन की बैठक में सामान के साथ पहुंचे हैं विधायक

By शिवेंद्र राय | Updated: August 27, 2022 12:50 IST

यूपीए विधायकों की बैठक रांची में सीएम सोरेन के आवास पर सुबह 11 बजे हो रही है। इस बैठक में कई विधायक अपने सामान के साथ पहुंचे हैं। ऐसे में आसार है कि तोड़-फोड़ से बचने के लिए विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में गहरा सकता है राजनीतिक संकटयूपीए के विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजने की तैयारीमुख्यमंत्री की बैठक में सामान के साथ पहुंचे हैं विधायक

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर यूपीए विधायकों की बैठक बुलाई थी। अब खबर आई है कि झारखंड के यूपीए विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजा जा सकता है। बैठक के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंचे कई विधायक अपना सामान लेकर पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ही सरकार है इसलिए विधायकों को टूटने से बचाने के लिए ऐसा फैसला लिया जा सकता है। 

खनन पट्टे मामले में चुनाव आयोग ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधानसभा सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराया है। चुनाव आयोग ने अपनी रिपोर्ट राज्यपाल को भेज दी है और इस मामले में  राज्यपाल कभी भी अपना फैसला दे सकते हैं। अगर हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द होती है तो झारखंड में सियासी संकट भी पैदा होने की संभावना है। राजनीतिक संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर यूपीए विधायकों की बैठक बुलाई थी। 

इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, "यह आदिवासी का बेटा है। इनकी चाल से हमारा न कभी रास्ता रुका है, न हम लोग कभी इन लोगों से डरे हैं।'' झामुमो प्रमुख ने कहा कि ''हमारे पूर्वजों ने बहुत पहले ही हमारे मन से डर-भय को निकाल दिया है। हम आदिवासियों के डीएनए में डर और भय के लिए कोई जगह ही नहीं है।''

 हेमंत सोरेन का बयान उन खबरों के बीच आया है जिसमें चुनाव आयोग ने राज्यपाल से कहा है कि चुनावी मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए सोरेन को विधायक पद के लिए ‘अयोग्य’ करार देना चाहिए। राज भवन ने हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन तेजी से बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बीच रमेश बैस शनिवार को निर्वाचन आयोग को सोरेन को अयोग्य ठहराने का आदेश भेज सकते हैं।

हालांकि झामुमो नेताओं का कहना है कि जबतक राजभवन की तरफ से रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जाती, तब तक हम स्थिति पर नजर रखेंगे। इस मुद्दे पर विधायक नलिन सोरेन ने कहा कि हमारे पास 50 विधायकों का समर्थन हैं। सरकार को कोई खतरा नहीं है।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडBJPकांग्रेसछत्तीसगढ़भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो