लाइव न्यूज़ :

Champai Soren News: चंपई सोरेन के शपथ के बीच 35 विधायक हैदराबाद क्यों उड़े

By धीरज मिश्रा | Updated: February 2, 2024 13:21 IST

Champai Soren News: झारखंड को नया सीएम चंपई सोरेन के तौर पर मिल गया है। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था, इसी बीच 35 विधायक हैदराबाद के लिए रवाना हुए।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के नए सीएम बने चंपई सोरेन शपथ ग्रहण के बीच 35 विधायक हैदराबाद के लिए रवाना हुएचंपई सोरेन के साथ आरजेडी और कांग्रेस दल से विधायक बनाए गए मंत्री

Champai Soren News: झारखंड को नया सीएम चंपई सोरेन के तौर पर मिल गया है। शुक्रवार को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने चंपई को प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री पद के तौर पर शपथ दिलाई। चंपई के साथ कांग्रेस और आरजेडी के एक एक विधायक को कैबिनेट मंत्री पद के तौर पर शपथ दिलाई गई। इधर राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था, इसी बीच 35 विधायक हैदराबाद के लिए रवाना हुए।

अब सवाल यह है कि 35 विधायक हैदराबाद के लिए क्यों भेजे गए। दरअसल, झारखंड में चल रही गठबंधन वाली सरकार को यह डर है कि कहीं, बीजेपी उनके विधायकों को तोड़ न ले। इसलिए गठबंधन में शामिल विधायकों को हैदराबाद भेजा गया है। 

इधर बीजेपी सांसद ने ट्वीट कर सियासी पारा बढ़ा दिया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड के विधायक चार्टर प्लेन से हैदराबाद जा रहे हैं,इस लिस्ट को गौर से देखना चाहिए । 10 पैसेंजर में केवल 4 विधायक हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि गुरुवार को झारखंड में सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। यहां की सत्ताधारी पार्टी को अपने विधायकों के टूटने का डर ऐसा लगा कि आनन फानन में 38 विधायकों को हैदराबाद भेजने की तैयारी कर दी गई। हालांकि, खराब मौसम के कारण विधायक हैदराबाद के लिए नहीं जा सके।

झारखंड कांग्रेस और जेएमएम विधायक रांची से हैदराबाद के लिए रवाना होने पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि आप सदन के पटल पर हमारी ताकत देखेंगे। ईडी द्वारा हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने के बाद जेएमएम के चंपई सोरेन ने झारखंड के सीएम पद की शपथ ली है।

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि आज झारखंड में मुझे जो दायित्व मिला है। यहां के सर्वांगिण विकास के लिए हेमंत सोरेन ने जो काम शुरु किए हैं उसे हमें पूरा करना है। जनता के आशा, आकांक्षा के अनुरूप हम काम करेंगे। हमारी सरकार झारखंड के सभी वर्ग, समुदाय के लिए काम करेगी।

झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि हम हमेशा एक ही चीज की अपेक्षा करते हैं। गरीबों की सेवा की जानी चाहिए, हमें उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए सब कुछ करना चाहिए।

अच्छी सड़कें, अच्छा पीने का पानी, अच्छे स्कूल, अच्छी स्वास्थ्य सेवा और अच्छे घर। अंततः, पूरे राज्य में सिंचाई सुविधाओं में सुधार करना होगा ताकि किसानों को लाभ मिले और लोगों को कमोडिटी मूल्य पर खाद्यान्न मिले।  

टॅग्स :चंपई सोरेनझारखंडहेमंत सोरेनहैदराबादकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप