लाइव न्यूज़ :

झारखंडः नारायणपुर में तीन महिलाओं और युवक को निर्वस्त्र कर जमकर पीटा, गांव में घुमाया, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: October 9, 2020 20:12 IST

ग्रामीणों ने एकत्रित होकर ‘डायन-बिसाही’ के नाम पर गांव की ही तीन महिलाओं एवं एक युवक को निर्वस्त्र कर जमकर पीटा और उन्हें गांव में घुमाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ग्रामीणों से मुक्त कराया।

Open in App
ठळक मुद्देतीन महिलाओं और एक युवक को ग्रामीणों ने सार्वजनिक तौर पर निर्वस्त्र कर पीटा। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की और रात्रि में ही गांव पहुंच कर रवि कुमार एवं वासुदेव नामक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पहुंची घटनास्थल पर मौजूद लगभग 50 लोग फरार हो गए जबकि 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गढ़वाः गढ़वा जिले के गढ़वा सदर थाना से महज तीन किलोमीटर दूर नारायणपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात ग्रामीणों ने एकत्रित होकर ‘डायन-बिसाही’ के नाम पर गांव की ही तीन महिलाओं एवं एक युवक को निर्वस्त्र कर जमकर पीटा और उन्हें गांव में घुमाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ग्रामीणों से मुक्त कराया।

गढ़वा सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ब्राह्मण टुटी ने आज शाम ‘भाषा’ को बताया कि बृहस्पतिवार की रात दस बजे गढ़वा सदर थानांतर्गत नारायणपुर गांव में यह घटना घटी जिसमें तीन महिलाओं और एक युवक को ग्रामीणों ने सार्वजनिक तौर पर निर्वस्त्र कर पीटा। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की और रात्रि में ही गांव पहुंच कर रवि कुमार एवं वासुदेव नामक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि ‘डायन बिसाही’ (डायन भगाने के नाम पर मारपीट) घटना की सूचना मिलने पर वहां जैसे ही पुलिस पहुंची घटनास्थल पर मौजूद लगभग 50 लोग फरार हो गए जबकि 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर सदर थाने लाया गया। उसने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और इसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव में बली रजवार की दो पुत्रियों की तबीयत खराब थी जिसे लेकर गांव की तीनों महिलाओं पर तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाया गया।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार समाज के बीच बली रजवार के ही परिवार के सदस्यों व गाँव के ही विकास कुमार साव, बब्लू राम, राजद पासवान, रवि कुमार राम, राजू राम आदि ने अन्य लगभग पचास लोगों के साथ मिलकर तीनों महिलाओं को पहले निर्वस्त्र किया और फिर उनके साथ मारपीट की गयी और उन्हें गांव में घुमाया गया। सदर थाने के थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि ‘डायन बिसाही’ को लेकर यह घटना घटी है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमझारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब