लाइव न्यूज़ :

झारखंड मॉब लिंचिंगः ताजा रिपोर्ट में दावा- पुलिस और डॉक्टरों की लापरवाही से हुई तरबेज की मौत

By भाषा | Updated: July 13, 2019 05:46 IST

झारखंड में तबरेज अंसारी की मौत में पुलिस और डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। तीन सदस्यों वाली एक जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। मुस्लिम युवक तरबेज (24) को भीड़ ने कथित तौर पर बेरहमी से पीट ‘जय श्री राम’, ‘ जय हनुमान’ बोलने को मजबूर किया।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में मुख्य आरोपी पप्पू मंडल समेत 11 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।झारखंड में तबरेज अंसारी की मौत में पुलिस और डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है।

जमशेदपुर, 12 जुलाईः झारखंड में तबरेज अंसारी की मौत में पुलिस और डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। तीन सदस्यों वाली एक जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। मुस्लिम युवक तरबेज (24) को भीड़ ने कथित तौर पर बेरहमी से पीट ‘जय श्री राम’, ‘ जय हनुमान’ बोलने को मजबूर किया। टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दो पुलिस अधिकारियों को इस मामले में निलंबित किया जा चुका है और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

सरायकेला-खरसावां के पुलिस उपायुक्त अंजनेयुलु डोड्डे ने कहा , ‘‘ पुलिस और डॉक्टरों की तरफ से लापरवाही हुई है। पुलिस जहां घटनास्थल पर विलंब से पहुंची, वहीं डॉक्टर सिर में लगी चोट का पता नहीं लगा पाए।’’ पुलिस उपायुक्त तीन सदस्यों वाले प्रशासनिक जांच दल का नेतृत्व कर रहे हैं। डोड्डे की बात का समर्थन करते हुए एक सिविल सर्जन ने कहा कि एक्सरे और पूरे शरीर की जांच होनी चाहिए थी लेकिन यह जांच नहीं की गयी क्योंकि सिर पर चोट के निशान नहीं थे। इस सिविल सर्जन का तबादला इस घटना के बाद खुंटी कर दिया गया था।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पुलिस ने समय पर प्रतिक्रिया नहीं दी थी। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘ 16-17 जून की दरमियानी रात पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली। लेकिन उन्होंने सुबह छह बजे के बाद कार्रवाई की।’’ जांच दल ने बताया कि अंसारी के विसरे की जांच के लिए उसे रांची में फॉरेसिंक विभाग भेजा गया है ताकि मौत के ‍वास्तविक वजह का पता लग सके।

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 17 जून को अंसारी पर एक भीड़ ने उस समय हमला कर दिया था जब वह अपने एक रिश्तेदार के यहां से लौट रहा था। उसे चोरी के आरोप में एक खंभे से बांधकर करीब सात घंटे तक मारा-पीटा गया और इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल अंसारी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे जेल भेजे जाने की मंजूरी दे दी।

इसके चार दिन बाद जब अंसारी की हालत और खराब हो गई तो उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे ‘मृत लाया हुआ’ बताया गया। अंसारी के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी पप्पू मंडल समेत 11 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

टॅग्स :झारखंडमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब