लाइव न्यूज़ :

Jharkhand MLA Sita Soren Join bjp: झामुमो जामा विधायक सीता सोरेन भाजपा में शामिल, लोकसभा चुनाव से पहले शिबू और हेमंत सोरेन को बड़ा झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 19, 2024 14:52 IST

Jharkhand MLA Sita Soren Join bjp: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है।इस्तीफे के बारे में उन्होंने सुना जरूर है। परिवार के खिलाफ रची जा रही एक साजिश का पता चला है।

Jharkhand MLA Sita Soren Join bjp: लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। जेएमएम की पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन बीजेपी में शामिल हो गईं। जामा की विधायक सीता सोरेन ने परिवार पर कई आरोप लगा दी। सीता ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को नजरअंदाज किया जा रहा है। पार्टी सुप्रीमो और अपने ससुर शिबू सोरेन को लिखे इस्तीफा पत्र में सीता ने कहा कि उनके पति दुर्गा सोरेन के निधन के बाद पार्टी उन्हें तथा उनके परिवार को पर्याप्त सहयोग मुहैया कराने में नाकाम रही। सीता ने कहा कि वह उपेक्षित महसूस कर रही थी और उन्होंने भारी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

सीता सोरेन ने भाजपा में शामिल होने से कुछ घंटों पहले ही झामुमो को छोड़ दिया था और दावा किया था कि झारखंड के सत्तारूढ़ दल में उनकी उपेक्षा की जा रही थी और अलग थलग किया जा रहा था। सीता सोरेन यहां भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे और झारखंड चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे मेरे तथा मेरे परिवार के खिलाफ रची जा रही एक साजिश का पता चला है...मेरे पास इस्तीफा देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा।’’ झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि इस्तीफे के बारे में उन्होंने सुना जरूर है। 

टॅग्स :Jharkhand AssemblyJharkhandशिबू सोरेनहेमंत सोरेनHemant Soren
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष