झारखंड: हजारीबाग में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा, जांच में जुटी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 9, 2020 04:07 PM2020-02-09T16:07:00+5:302020-02-09T17:18:54+5:30

इससे पहले जनवरी में गुजरात के अमरेली जिले में हरिकृष्ण सरोवर के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा अज्ञात व्यक्तियों ने देर रात तोड़ दी थी।

Jharkhand: Mahatama Gandhi's statue in Hazaribagh found damaged | झारखंड: हजारीबाग में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड: हजारीबाग में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के हजारीबाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हालत में मिली। पुलिस का कहना है कि हम यह पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं कि क्या मूर्ति खुद गिर गई या फिर तोड़-फोड़ हुई है। हम लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और CCTV फुटेज भी चेक कर रहे हैं।


इससे पहले जनवरी में गुजरात के अमरेली जिले में हरिकृष्ण सरोवर के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा अज्ञात व्यक्तियों ने देर रात तोड़ दी थी। प्रतिमा सरोवर के पास स्थित एक उद्यान में 2018 में लगायी गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि सरोवर सूरत के हीरा कारोबारी सावजीभाई ढोलकिया के ढोलकिया फाउंडेशन ने बनवाया था।

इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में किया था। लाठी पुलिस थाने के उप निरीक्षक वाई पी गोहिल ने कहा, ‘‘घटना (तोड़फोड़) कल रात में हुई। दोषियों की पहचान और उनकी धरपकड़ के प्रयास किये जा रहे हैं। यह उन लोगों का काम हो सकता है जो सरोवर के निर्माण से नाखुश थे या ये असामाजिक तत्वों का काम हो सकता है।’’

Web Title: Jharkhand: Mahatama Gandhi's statue in Hazaribagh found damaged

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे