लाइव न्यूज़ :

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई में मुठभेड़, 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली जीदन गुड़िया ढेर, तीन अन्य घायल, एके 47 राइफल बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: December 21, 2020 17:47 IST

एसपी खूंटी ने बताया, "सूचना मिली थी की उग्रवादी संगठन के कुछ सदस्य भ्रमणशील हैं, इसके सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए छापामारी अभियान शुरू किया गया. एनकाउंटर में एक उग्रवादी की घटनास्थल पर मौत हुई है."

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा बलों ने खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र के कोयंगसार में नक्सली संगठन पीएलएफआई के शीर्ष कमांडरों को घेर लिया.जीदन गुड़िया के खिलाफ खूंटी, चाईबासा,गुमला, रांची समेत कई जिलों के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं.रिजनल कमांडर जीदन गुड़िया मारा गया और उसके पास से एक एके 47 राइफल एवं अन्य गोलाबारूद बरामद किये गये.

रांचीः झारखंड के खूंटी जिले में आज नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के मुरहू प्रखंड में सीआरपीएफ एवं खूंटी जिला पुलिस ने मुठभेड़ में पीएलएफआई के रिजनल कमांडर जीदन गुड़िया को मार गिराया.

जीदन पर पुलिस ने 15 लाख का इनाम घोषित कर रखा था. इसके साथ ही पीएलएफआई के दो-तीन सदस्यों को गोली लगने की खबर है. मौके पर एसपी और एसडीपीओ समेत कई पुलिस अधिकारी कैंप कर रहे हैं. दरअसल, खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में आज सवेरे पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान में निकली थी, तभी मुरहू और बंदगांव की सीमा स्थित कोयंगसार में नक्सली संगठन पीएलएफआई से मुठभेड़ हो गई.

शनिचर उरांव समेत दो-तीन लोगों को गोली लगने की सूचना

इसमें जोनल कमांडर जिदन गुड़िया मारा गया, जबकि शनिचर उरांव समेत दो-तीन लोगों को गोली लगने की सूचना है. अन्य नक्सलियों की तलाश में पुलिस अभी भी मुरहू के जंगल में सर्च अभियान चला रही है. मौके से एके-47 और कारतूस भी बरामद हुआ है. इसके पूर्व झारखंड पुलिस ने जीदन गुड़िया की तस्वीर जारी कर घोषणा की थी कि जो भी इसके बारे में बताएगा उसे 15 लाख रुपये इनाम की राशि दी जाएगी.

इसके पूर्व नवंबर माह में भी पशिचमी सिंहभूम पुलिस और झारखंड जगुआर टीम की संयुक्त टीम की पीएलएफआइ जिदन गुडिया के साथ मुठभेड़ हुई थी, इसमें कारतूस, वाकी टाकी समेत अन्य सामान बरामद किए गए थे. पुलिस को बंदगांव थाना क्षेत्र के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में दिनेश एवं जिदन गुड़िया के दस्ते के भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस के साथ आधे घंटे तक हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले थे.

टॅग्स :नक्सल हमलानक्सलझारखंडसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल