लाइव न्यूज़ :

झारखंड: पढ़ाई के लिए नाबालिग लड़की ने शादी से किया इनकार, लड़के वाले को खुद किया फोन, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 4, 2021 22:00 IST

झारखंड के कोडरमा के मधुबन गांव की रहने वाली राधा ने एक मिसाल पेश की है। नाबालिग राधा ने न केवल शादी के लिए अपने माता-पिता का विरोध किया बल्कि लड़के वालों को भी कॉल करके शादी से इंकार कर दिया ।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के मधुबन गांव की राधा ने पढ़ाई के लिए शादी से किया इंकार लड़के वालों को कॉल कर कहा- मैं पढ़ना चाहती हूं और शादी नहीं करूंगी डीसी रमेश घापेल ने राधा को किया सम्मानित

रांची:  झारखंड की राधा ने अपनी पढ़ाई जारी रखने  के लिए लड़के वालों को खुद कॉल कर शादी से इंकार कर दिया । उसने अपने माता-पिता के निर्णय का विरोध किया और लड़के वालों को कॉल कर कहा- मैं पढ़ना चाहती हूं और यह शादी नहीं करना चाहती हूं । कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के टिकैत टोला मधुबन की रहने वाली राधा अपने भविष्य के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना चाहती है और इसलिए उसने अपने बाल विवाह का विरोध किया । 

राधा के साहस और पढ़ाई के प्रति उसकी लगन को देखकर डीसी रमेश घोलप स्वयं बच्ची से मिलने उसके गांव पहुंच गए । वहीं डीसी ने बच्ची को स्पॉन्सरशिप योजना और सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ देकर उसे सम्मानित किया। डीसी ने कहा कि डोमचांच प्रखंड के टिकट टोला मधुबन की राधा ने खुद ही शादी के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए विरोध दर्ज किया जो काबिले तारीफ है । राधा से मिलकर उसे सम्मानित करते हुए स्पॉन्सरशिप में  सरकार की योजनाओं से जोड़ते हुए शुभकामनाएं दी ।

उन्होंने कहा कि राधा को स्पॉन्सरशिप इस स्कीम के तहत प्रति माह 2000 रुपए सुकन्या योजना के अंतर्गत भी 10000 रुपए  देने का निर्देश दिया गया है। पिताजी को  वृद्धा पेंशन स्वीकृति पत्र दिया । राधा को ब्रांड एंबेसडर बनाकर बाल विवाह के खिलाफ एनजीओ के साथ मिलकर जागरूकता लाने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। 

डीसी से बातचीत के दौरान राधा ने बताया कि वह बड़ी होकर एक शिक्षिका बनना चाहती है । डीसी ने राधा को अपने लक्ष्य प्राप्ति  और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकती है। 

टॅग्स :झारखंडबच्चों की शिक्षाहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष