लाइव न्यूज़ :

झारखंड: हेमंत सोरेन का भाजपा पर हमला, बोले- "वो सरकार गिराने की कोशिश उसी दिन से कर रहे हैं, जिस दिन हमारी सरकार बनी थी"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 18, 2022 16:15 IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खनन विवाद में ईडी की पूछताछ को केंद्र की साजिश बताते हुए कहा जब भाजपा तरह-तरह के हथकंड़ों के बाद भी सरकार गिराने में विफल रही तो अब वो केंद्रीय एजेंसियों के जरिये इसे अस्थीर करने का प्रयास कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरने ने खनन मामले में पूछताछ के लिए केंद्र सरकार को किया कटघरे में खड़ा सीएम सोरेन का आरोप है कि भाजपा के सारे मंसूबे फेल हो गये तो वो केंद्रीय एजेंसी के जरिये साजिश रच रही हैमैंने 2019 में झारखंड में भाजपा के डबल इंजन में से एक इंजन को उखाड़ फेंका था, इस कारण ये सब हो रहा है

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरने ने खनन मामले में प्रवर्तन निदेशाल द्वारा 9 घंटे तक लंबी पूछताछ को सीधे तौर पर केंद्र की साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी झारखंड में उनकी सरकार बनने के साथ ही उसे गिराने की कोशिश कर रही थी। सीएम सोरेन का आरोप है कि तरह-तरह के हथकंड़ों के बाद भी जब भाजपा सरकार गिराने में विफल रही तो अब वो केंद्रीय एजेंसियों के जरिये इसे अस्थीर करने का प्रयास कर रही है।

बीते गुरुवार को लगातार 9 घंटे खनन विवाद में ईडी अधिकारियों के सवालों से ग्रील होने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, "आज चर्चा है कि झारखंड में मौजूदा सरकार को गिराने की कोशिश सरकार बनने के अगले दिन से ही शुरू हो गई थी। कुछ तथाकथित आदिवासी हमारे प्रतिद्वंद्वियों के साथ मिलकर राज्य के मूल आदिवासियों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।"

सीएम सोरने ने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सूबे में भाजपा की तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराकर सत्ता से बाहर कर दिया, जिसे भाजपा पचा नहीं पा रही है। हेमंत सोरेन ने कहा, "लेकिन मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि 20 साल से चली आ रही आपकी साजिश को लोग अब पहचानने लगे हैं। इसलिए 2019 में उन्होंने इस डबल इंजन के एक इंजन को उखाड़ फेंका था।"

हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के बाद सूबे की सियासत हलचल तेज हो गई है। राज्य के सत्ताधारी गठबंधन सरकार में भीतरखाने इस बात की चर्चा चल रही है कि अगर राज्य में विपरीत संवैधानिक स्थिति परिस्थिति पैदा होती है तो उस समय सीएम सोरेन का राजनीतिक उत्तराधिकारी कौन बनेगा और सीएम की गद्दी पर कौन बैठेगा।

बीते गुरुवार को ईडी दफ्तर जाने से पहले हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से कहा था, "आदिवासियों की भलाई करने वाली मेरी सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है। साजिशकर्ता मेरी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि हम आदिवासियों को इतना मजबूत करेंगे कि बाहर से आने वालों को बाहर कर दिया जाएगा।"

 

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorateBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब