लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results: आरजेडी 5 सीटों पर आगे, तेजस्वी बोले- 'क्लीन स्वीप करेगा महागठबंधन, हेमंत सोरेन होंगे मुख्यमंत्री'

By विनीत कुमार | Updated: December 23, 2019 10:49 IST

Jharkhand Election Results 2019: झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन सरकार बनाने के करीब नजर आ रहा है। बीजेपी 30 से भी कम सीटों पर सिमट सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड चुनाव नतीजे: आरजेडी शुरुआती रुझानों में 5 सीटों पर चल रही है आगेतेजस्वी यादव ने कहा- हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लड़ा चुनाव, वही होंगे मुख्यमंत्री

Jharkhand Election Results 2019: झारखंड विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान से उत्साहित राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। शुरुआती रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा, 'इस चुनाव में महागठबंधन क्लीन स्वीप करने जा रहा है। हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। वह मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।'

झारखंड चुनाव नतीजे: आरजेडी पांच सीट पर आगे

झारखंड विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के साथ गंठबंधन में चुनाव लड़ा था और फिलहाल रुझानों के अनुसार 5 सीट पर पार्टी आगे चल रही है। इसे आरजेडी की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 80 सीटों के आये रुझानों में जेएमएम 25 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस तरह ये गठबंधन रुझानों बहुमत के 41 सीटों को हासिल कर चुका है।

बीजेपी के लिए मुश्किल परिस्थिति

बीजेपी के लिए अब तक के चुनावी रुझान बहुत उत्साहित करने वाले नहीं हैं। पिछली बार विधानसभा चुनाव में 37 सीट जीतने वाली बीजेपी अभी केवल 28 सीटों पर आगे है। दूसरे पार्टियों की बात करें तो आजसू तीन और बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा 4 सीटों पर आगे चल रही है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019हेमंत सोरेनतेजस्वी यादवआरजेडीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी