लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनाव: हताश नक्सलियों ने मतदाताओं को डराने के लिए जंगल में किया विस्फोट

By भाषा | Updated: November 30, 2019 12:15 IST

अपर पुलिस महानिदेशक एवं झारखंड चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के नोडल अधिकारी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि हताश नक्सलियों ने मतदाताओं में भय पैदा करने के लिए बिशुनपुर के बानालाट और वीरानपुर के बीच जंगल में एक पुलिया के निकट यह विस्फोट किया।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह लगभग साढ़े आठ बजे नक्सलियों ने बिशुनपुर के घाघरा गांव के जंगल में एक पुलिया के निकट विस्फोट किया। अधिकारी ने बताया कि हताश नक्सलियों ने मतदाताओं में भय पैदा करने के लिए बिशुनपुर के बानालाट और वीरानपुर के बीच जंगल में एक पुलिया के निकट यह विस्फोट किया।

झारखंड में भारी सुरक्षा के बीच जारी विधानसभा चुनावों के प्रथम चरण के मतदान के दौरान आज शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे नक्सलियों ने बिशुनपुर के घाघरा गांव के जंगल में एक पुलिया के निकट विस्फोट किया। हालांकि किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

पुलिस बल मौके पर मौजूद है और इलाके की घेराबंदी कर जांच की जा रही है। अपर पुलिस महानिदेशक एवं झारखंड चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के नोडल अधिकारी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि हताश नक्सलियों ने मतदाताओं में भय पैदा करने के लिए बिशुनपुर के बानालाट और वीरानपुर के बीच जंगल में एक पुलिया के निकट यह विस्फोट किया। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।

मीणा ने बताया कि सभी 13 विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। पहले चरण में 13 सीटों पर शनिवार सुबह नौ बजे तक 11.02 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस दौरान चतरा (एससी) में 11.56 %, गुमला (एसटी) में 12.70% , बिशुनपुर (एसटी) में 11.12 % , लोहरदगा (एसटी) 11.68 %, मनिका (एसटी) में 13.62 % , लातेहार (एससी) 12. 89 %, पांकी 9.20 % , डाल्टेनगंज 10. 70 % , विश्रामपुर 9.50% , छत्तरपुर (एससी) 10.80 %, हुसैनाबाद 9.70 % , गढ़वा 11.00 % और भवनाथपुर 10. 00% प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे तक चलेगा।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसझारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)झारखंड मुक्ति मोर्चारघुवर दासनरेंद्र मोदीअमित शाहनक्सलनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos