झारखंड कांग्रेसः 26 सदस्यीय पीएसी का गठन,  11 उपाध्यक्षों, 35 महासचिवों और 82 सचिवों की नियुक्ति, देखें लिस्ट में कौन शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 10, 2022 03:53 PM2022-12-10T15:53:53+5:302022-12-10T16:24:14+5:30

Jharkhand Congress: कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए 11 उपाध्यक्षों, 35 महासचिवों और 82 सचिवों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की।

Jharkhand Congress Formation 26-member PAC, appointment 11 vice-presidents, 35 general secretaries and 82 secretaries see list | झारखंड कांग्रेसः 26 सदस्यीय पीएसी का गठन,  11 उपाध्यक्षों, 35 महासचिवों और 82 सचिवों की नियुक्ति, देखें लिस्ट में कौन शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए 11 उपाध्यक्षों, 35 महासचिवों और 82 सचिवों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की।

Highlights11 उपाध्यक्षों समेत कई वरिष्ठ पदाकारियों की नियुक्ति की।कांग्रेस ने झारखंड इकाई के लिए कार्य समिति भी गठित की है।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने शनिवार को अपनी झारखंड इकाई के लिए 26 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) का गठन किया और 11 उपाध्यक्षों समेत कई वरिष्ठ पदाकारियों की नियुक्ति की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए 11 उपाध्यक्षों, 35 महासचिवों और 82 सचिवों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की।

कांग्रेस ने झारखंड इकाई के लिए कार्य समिति भी गठित की है जिसमें विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री रामेश्वर उरांव, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सुखदेव भगत अजय कुमार और कई अन्य नेता शामिल हैं।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए गठित पीएसी में कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम, उरांव और कई अन्य नेता शामिल हैं। कांग्रेस ने डीएन चम्पिया, केएन झा, कालीचरण मुंडा, अजय दुबे, अनवर अंसारी और कई अन्य नेताओं को प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

Web Title: Jharkhand Congress Formation 26-member PAC, appointment 11 vice-presidents, 35 general secretaries and 82 secretaries see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे