लाइव न्यूज़ :

अपनी ही सरकार के खिलाफ विधानसभा में धरने पर बैठीं सीएम हेमंत सोरेन की भाभी, जानिए पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: December 23, 2021 09:25 IST

जामा से विधायक सीता के इस कदम से राज्य सरकार की भारी किरकिरी हुई। इससे पहले सीता सोरेन ने सदन में कहा कि उन्होंने विधानसभा में जो सवाल किया है, उसका सरकार से संतोषप्रद जबाव नहीं मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम की भाभी व जामा से विधायक सीता के इस कदम से राज्य सरकार की भारी किरकिरी हुईसीता सोरेन ने कहा, हम जल जंगल जमीन की सुरक्षा का मसला लेकर सदन में आये हैं अवैध तरीके से कोयले की ढुलाई हो रही है और सरकार कुछ करती नहीं हैः सीता सोरेन

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन की पुत्रवधू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन बुधवार को अपनी ही सरकार की नीतियों के खिलाफ विधानसभा के द्वार पर धरने पर बैठी गयीं।

जामा से विधायक सीता के इस कदम से राज्य सरकार की भारी किरकिरी हुई। इससे पहले सीता सोरेन ने सदन में कहा कि उन्होंने विधानसभा में जो सवाल किया है, उसका सरकार से संतोषप्रद जबाव नहीं मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘हम जल जंगल जमीन की सुरक्षा का मसला लेकर सदन में आये हैं। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की आम्रपाली परियोजना में वन भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है, अवैध तरीके से कोयले की ढुलाई हो रही है और सरकार कुछ करती नहीं है।’’

सीता सोरेन ने आरोप लगाया कि सदन में सरकार गलत जवाब दे रही है। उन्होंने राज्य सरकार से सीसीएल द्वारा किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराने की मांग की। सत्ता पक्ष के एक अन्य विधायक झामुमो के लोबिन हेंब्रम ने सरकार से पूछा कि क्या यह बात सही है कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर हेमंत सरकार भी खुद शराब बेचने की तैयारी कर रही है।

सीता ने आगे कहा कि इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बात कोई और नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि झारखंड के आंदोलनकारी शिबू सोरेन हमेशा नशाबंदी की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ उनके पुत्र हेमंत सोरेन अगर ऐसा करने की तैयारी कर रहे हैं तो यह शर्मनाक है। 

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस