लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Chunav Result 2024 LIVE: फिर से झामुमो सरकार?, हेमंत सोरेन मास्टरस्ट्रोक के आगे शिवराज और हिमंत शर्मा आउट

By एस पी सिन्हा | Updated: November 23, 2024 17:01 IST

Jharkhand Chunav Result 2024 LIVE: 2019 के चुनाव में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले गठबंधन ने 47 सीटें हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकुल 81 सीटों में से इंडिया ब्लॉक 56 सीटों पर कब्जा जमाया।एनडीए को सिर्फ 24 सीटें ही मिल पाईं। इस बार उस आंकड़े को भी पार कर लिया।

Jharkhand Chunav Result 2024 LIVE: झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में झामुमो की आंधी में एनडीए गठबंधन तिनके की तरह उड़ गया। चुनाव परिणाम से यह साबित हो गया कि हेमंत सोरेन का जलवा बरकरार है। झामुमो के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक बहुमत के जादुई आंकड़े से काफी आगे चला गया। इंडिया ब्लॉक की इस जीत में झामुमो के साथ-साथ उसके सहयोगी कांग्रेस और राजद का भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। झारखंड में हेमंत सोरेन की वापसी का पूरा श्रेय 'मईया योजना' को दिया जा रहा है। प्रदेश में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक की जबर्दस्त वापसी हुई है। प्रदेश की कुल 81 सीटों में से इंडिया ब्लॉक 56 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि एनडीए को सिर्फ 24 सीटें ही मिल पाईं। बता दें कि 2019 के चुनाव में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले गठबंधन ने 47 सीटें हासिल की थी।

लेकिन इस बार उस आंकड़े को भी पार कर लिया। झामुमो की इस आंधी में भाजपा के कई किले ढह गए और अमर बाउरी सहित कई दिग्गज नेता धराशाई हो गए। दूसरी प्रचंड जीत के साथ हेमंत सोरेन ने इतिहास रच दिया है। झारखंड के इतिहास में अभी तक कोई सरकार लगातार दूसरा टर्म नहीं हासिल कर सकी थी। अब हेमंत सोरेन पहले ऐसे नेता हैं, जो अब लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

झामुमो की आंधी के आगे भाजपा के तमाम दिग्गज नेता टिक नही पाए और चुनाव हार गए। दरअसल, लोकसभा चुनाव में एनडीए से मिली हार से हेमंत सोरेन ने सबक लिया और जेल से बाहर आते ही चंपई सोरेन को हटाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतारकर सरकार की कमान फिर से खुद संभाली।

मतदाताओं का रुझान देखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल मईया योजना लॉन्च की। चुनाव का ऐलान होने से पहले ही फटाफट इस योजना की तीन किस्त जारी की गईं। इस योजना के तहत 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। नतीजा ये हुआ कि इस बार झारखंड में 70.04 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

पुरुषों के मुकाबले में 5 प्रतिशत ज्यादा यानी कुल 5,51,797 महिलाओं ने नई सरकार चुनने के लिए वोट डाले थे। इससे साफ है कि हेमंत सोरेन को महिलाओं ने बचा लिया है। महिला मतदाताओं ने हेमंत के इस मास्टरस्ट्रोक को हाथों हाथ लिया और झारखंड में ‘हेमंत दुबारा’ के नारे को साकार कर दिया।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024हेमंत सोरेनBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?