झारखंड उपचुनाव: आठ चरणों की मतगणना के बाद बेरमो में कांग्रेस, दुमका में भाजपा आगे

By भाषा | Published: November 10, 2020 01:50 PM2020-11-10T13:50:10+5:302020-11-10T13:50:10+5:30

Jharkhand by-election: Congress in Bermo after eight-phase counting, BJP ahead in Dumka | झारखंड उपचुनाव: आठ चरणों की मतगणना के बाद बेरमो में कांग्रेस, दुमका में भाजपा आगे

झारखंड उपचुनाव: आठ चरणों की मतगणना के बाद बेरमो में कांग्रेस, दुमका में भाजपा आगे

दुमका/ बोकारो, 10 नवंबर झारखंड में दो सीटों के उपचुनाव के तहत पहले आठ चरण की मतगणना के बाद बेरमो में कांग्रेस के अनूप सिंह और दुमका में भाजपा की लुईस मरांडी बढ़त बनाए हुए हैं।

झारखंड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हीरालाल मंडल ने बताया कि राज्य की बेरमो एवं दुमका विधानसभा सीटों के उपचुनावों के लिए मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से ही शांतिपूर्वक जारी है और अब तक आठ चरणों की हुई मतगणना के बाद दुमका में भाजपा की लुईस मरांडी ने सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन के खिलाफ 1,234 मतों की बढ़त बना ली है।

दूसरी ओर, बोकारो की बेरमो विधानसभा सीट पर प्रथम आठ चरणों की मतगणना के बाद कांग्रेस के अनूप सिंह ने भाजपा के योगेश्वर महतो के खिलाफ 9,051 मतों की बड़ी बढ़त बना ली है।

आठ चरणों के बाद दुमका में जहां भाजपा की मरांडी को कुल 34,002 मत प्राप्त हुए हैं वहीं झामुमो के बसंत सोरेन को 32,768 मत ही प्राप्त हुए हैं। अब तक सिर्फ शहरी इलाकों की मतगणना हुई है। ग्रामीण इलाकों में मतगणना अब प्रारंभ हुई है और रुझान कुछ बदलना भी प्रारंभ हो गया है।

बेरमो में आठ चरण की मतगणना के बाद अब तक भाजपा के योगेश्वर महतो को जहां 32,438 मत प्राप्त हुए हैं, वहीं कांग्रेस के कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को कुल 41,489 मत प्राप्त हुए हैं।

राज्य की दोनों सीटों पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand by-election: Congress in Bermo after eight-phase counting, BJP ahead in Dumka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे