झारखंड उपचुनाव: तीन चरण की मतगणना के बाद बेरमो और दुमका पर भाजपा आगे

By भाषा | Published: November 10, 2020 11:35 AM2020-11-10T11:35:10+5:302020-11-10T11:35:10+5:30

Jharkhand by-election: BJP ahead on Bermo and Dumka after three-phase counting | झारखंड उपचुनाव: तीन चरण की मतगणना के बाद बेरमो और दुमका पर भाजपा आगे

झारखंड उपचुनाव: तीन चरण की मतगणना के बाद बेरमो और दुमका पर भाजपा आगे

दुमका/ बोकारो, 10 नवंबर झारखंड में दो सीटों के उपचुनाव के लिए शुरुआती तीन चरण की मतगणना पूरी हो गयी है, जिसके बाद बेरमो में भाजपा के योगेश्वर महतो तथा दुमका में भाजपा की लुईस मरांडी ने बढ़त बना ली है।

झारखंड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हीरालाल मंडल ने बताया कि राज्य की बेरमो एवं दुमका विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से ही शांतिपूर्वक जारी है और अब तक तीन चरणों की हुई मतगणना के बाद दुमका में भाजपा की लुईस मरांडी ने सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन से 9,381 मतों की बढ़त बना ली है।

दूसरी ओर, बोकारो की बेरमो विधानसभा सीट पर भी तीन चरण की मतगणना के बाद भाजपा के योगेश्वर महतो ने भी कांग्रेस के अनूप सिंह पर 532 मतों की बढ़त बना ली है।

तीन चरणों की मतगणना के बाद दुमका में जहां भाजपा की मरांडी को कुल 15,338 मत प्राप्त हुए हैं वहीं झामुमो के बसंत सोरेन को 5,957 मत ही प्राप्त हुए हैं। इस बीच महत्वपूर्ण बात यह है कि अब तक सिर्फ शहरी इलाकों की मतगणना हुई है। ग्रामीण इलाकों में मतगणना अभी शेष है।

बेरमो में तीन चरण की मतगणना के बाद अब तक भाजपा के योगेश्वर महतो को जहां 13,655 मत प्राप्त हुए हैं, वहीं कांग्रेस के कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को कुल 13,123 मत ही प्राप्त हुए हैं।

राज्य की दोनों सीटों पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand by-election: BJP ahead on Bermo and Dumka after three-phase counting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे