लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने शुरू की तैयारी, सभी 14 लोकसभा सीटों पर प्रभारी, संयोजक नियुक्ति, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2024 12:36 IST

Jharkhand Lok Sabha Elections 2024: झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से हर गांव में जाने और ग्रामीणों को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए आमंत्रित करने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देहम एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेंगे।सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे।

Jharkhand Lok Sabha Elections 2024: आम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने राज्य के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों, संयोजकों और सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पार्टी ने सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए चार से 11 फरवरी तक ‘गांव चलो’ अभियान शुरू करने का भी फैसला किया है। बुधवार को अभियान पर एक कार्यशाला के दौरान झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से हर गांव में जाने और ग्रामीणों को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए आमंत्रित करने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे और झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेंगे।’’ भाजपा के संगठन महासचिव कर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ‘गांव चलो’ अभियान के दौरान झारखंड के सभी 32,000 गांवों का दौरा करेंगे और लोगों को नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे।

उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए गांवों का विकास अनिवार्य है। सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी राष्ट्रीय, राज्य, जिला, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस अभियान में भाग लेंगे और 24 घंटे एक गांव में रहकर इसे सफल बनाएंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024झारखंडBJPबाबूलाल मरांडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष