झारखंड चुनाव: पूर्व IRS ऑफिसर बी मुरली कुमार व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त, महाराष्ट्र चुनावों में भी निभाई थी भूमिका

By अभिषेक पाण्डेय | Published: November 3, 2019 01:22 PM2019-11-03T13:22:06+5:302019-11-03T13:22:06+5:30

B Murali Kumar: चुनाव आयोग ने आगामी झारखंड चुनावों के लिए बी मुरली कुमार को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है

Jharkhand Assembly Polls 2019: EC appointed B Murali Kumar Special Expenditure Observer | झारखंड चुनाव: पूर्व IRS ऑफिसर बी मुरली कुमार व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त, महाराष्ट्र चुनावों में भी निभाई थी भूमिका

चुनाव आयोग ने मुरली कुमार को नियुक्त किया व्यय पर्यवेक्षक

Highlightsबी मुरली कुमार झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए व्यय पर्यवेक्षक नियुक्तझारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में होने हैं विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने रविवार को बी मुरली कुमार को आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए विशेष व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 1983 बैच के इंडियन रेवेन्यू सर्विस ऑफिसर रहे मुरली के आयकर विभाग की जांच टीम में अनुभवों को देखते हुए मुरली को जुलाई में वेल्लोर संसदीय चुनावों और हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए भी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। 

विशेष पर्यवेक्षक झारखंड के सीईओ की सलाह पर चुनावी मशीनरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की देखरेख और निगरानी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि C- VIGIL, मतदाता helpline 1950 के माध्यम से उन लोगों के खिलाफ खिलाफ प्राप्त होने वाली खुफिया सूचनाओं और शिकायतों के आधार पर कठोर और प्रभावी कार्रवाई की जाए, जो नगदी, शराब और मुफ्त उपहारों द्वारा मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर कर रहे।

झारखंड विधानसभा चुनाव पांच चरणों में

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होगा, जबकि चुनाव परिणाम 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 

बीजेपी ने दिया है '65 पार' का नारा

सत्तारूढ़ बीजेपी की नजरें रघुवर दास के नेतृत्व में दोबारा सत्ता में वापसी करने पर हैं। 2014 झारखंड विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 37 सीटें जीती थी और बहुमत से 5 सीटें दूर रह गई थी। इन विधान चुनावों के लिए बीजेपी ने '65 पार' का नारा दिया है और उसकी नजरें अकेले दम बहुमत हासिल करने पर होगी।

Web Title: Jharkhand Assembly Polls 2019: EC appointed B Murali Kumar Special Expenditure Observer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे