लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Assembly Elections: जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, 28 अगस्त को हेमंत कैबिनेट से इस्तीफा और 30 अगस्त को भाजपा में शामिल!

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2024 15:43 IST

Jharkhand Assembly Elections: चंपई सोरेन ने इस साल 2 फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देJharkhand Assembly Elections: हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद चंपई सोरेन ने 3 जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।Jharkhand Assembly Elections: ईडी ने जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने का फैसला लिया था। Jharkhand Assembly Elections: 4 जुलाई को हेमंत सोरेन ने फिर से झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले लिया था।

Jharkhand Assembly Elections: भाजपा में शामिल होने से पहले ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चंपई सोरेन अब जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। बता दें कि चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार ने चंपई सोरेन को जेड-प्लस सुरक्षा दिया है। दिल्ली से रांची पहुंचने पर चंपई सोरेन को तुरंत बढ़ा हुआ सुरक्षा कवर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार चंपई सोरेन 28 अगस्त को हेमंत कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं और 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि चंपई सोरेन ने इस साल 2 फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

जब ईडी ने जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने का फैसला लिया था। वहीं, हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद चंपई सोरेन ने 3 जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और 4 जुलाई को हेमंत सोरेन ने फिर से झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले लिया था।

चंपई सोरेन ने तो उस वक्त खुलकर कुछ भी नहीं कहा था, लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी छीन जाने से आहत चंपई ने आखिरकार हेमंत सोरेन का साथ छोड़ दिया है। बता दें कि असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड भाजपा के प्रभारी हिमंत विश्व शर्मा ने 26 अगस्त को घोषणा की कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने ने कहा कि चंपई सोरेन 30 अगस्त को रांची में पार्टी में शामिल होंगे।

टॅग्स :चंपई सोरेनझारखंड विधानसभा चुनाव 2019हेमंत सोरेनRanchiBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप