लाइव न्यूज़ :

झारखंड: रांची में कोरोना वायरस संक्रमण का एक और मामला सामने आया, कुल संख्या हुई 161

By भाषा | Updated: May 12, 2020 06:08 IST

रांची के अलावा बोकारो में संक्रमितों की संख्या 10 है। हजारीबाग और पलामू में संक्रमितों की कुल संख्या क्रमशः चार और नौ है।

Open in App
ठळक मुद्देधनबाद में चार, सिमडेगा में दो, जामताड़ा में दो, गिरिडीह में 04, गोड्डा और कोडरमा में एक एक व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं।देवघर में संक्रमितों की कुल संख्या भी चार है जबकि गढ़वा में संक्रमितों की संख्या तीन है।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े कंटेनमेंट (निषिद्ध) क्षेत्र हिंदपीढ़ी से सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक और मामला सामने आया जिसे मिलाकर झारखंड में संक्रमण के कुल मामले 161 हो गए हैं। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आज रांची के हिंदपीढ़ी का एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 161 हो गयी। इससे पूर्व रविवार को राज्य में हजारीबाग से एक और गिरिडीह से तीन कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिले थे जिससे यहां मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 160 तक पहुंच गयी थी।

रिम्स के निदेशक डा. डी के सिंह ने बताया कि आज रिम्स में कुल 578 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 577 संक्रमण रहित पाये गये जबकि एक मरीज का नमूना संक्रमित पाया गया। उन्होंने बताया कि आज रिम्स से एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी भी दी गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में बताया गया कि पूरे राज्य में कुल मिलाकर 1061 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें 1022 नमूनों की जांच चार सरकारी संस्थानों में और 39 नमूनों की जांच निजी प्रयोगशालाओं में की गयी थी।

इनमें से रिम्स में की गयी जांच में एक नमूना ही संक्रमित पाया गया। राज्य में अब तक कुल 79 मरीज ठीक हो गये हैं जबकि तीन अन्य की मौत हो चुकी है और शेष कुल 79 मरीजों का इलाज चल रहा है। रांची में संक्रमितों की कुल संख्या 94 है जिनमें से 38 का इलाज जारी है।

रांची के अलावा बोकारो में संक्रमितों की संख्या 10 है। हजारीबाग और पलामू में संक्रमितों की कुल संख्या क्रमशः चार और नौ है जबकि धनबाद में चार, सिमडेगा में दो, जामताड़ा में दो, गिरिडीह में 04, गोड्डा और कोडरमा में एक एक व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। देवघर में संक्रमितों की कुल संख्या भी चार है जबकि गढ़वा में संक्रमितों की संख्या तीन है। इसके अलावा दुमका में दो संक्रमित लोग पाये गये हैं। राज्य की राजधानी रांची को ‘रेड जोन’ घोषित किया गया है। 

टॅग्स :झारखंडकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष