Jharia Trend: देवरानी-जेठानी के बीच मुकाबला हुआ एकतरफा, कांग्रेस उम्मीदवार को 12 हजार वोटों की निर्णायक बढ़त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 23, 2019 11:40 AM2019-12-23T11:40:33+5:302019-12-23T18:43:32+5:30

भाजपा ने अपने विधायक संजीव सिंह को टिकट न देकर उनकी पत्नी रागिनी सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने अपने दिंवगत नेता नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह को मैदान में उतारा है। रिश्ते में दोनों देवरानी और जेठानी हैं।

Jharia Trend: A tough fight between Deorani-Jethani, Congress candidate ahead of BJP candidate by 200 votes | Jharia Trend: देवरानी-जेठानी के बीच मुकाबला हुआ एकतरफा, कांग्रेस उम्मीदवार को 12 हजार वोटों की निर्णायक बढ़त

तस्वीर में (बाएं) बीजेपी उम्मीदवार रागिनी सिंह और (दाएं) कांग्रेस उम्मीदवार पूर्णिमा सिंह। (file photo)

Highlightsयहां पर चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है।भाजपा और कांग्रेस ने यहां पर सियासी जंग को तेज कर दिया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव की झरिया सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार पूर्णिमा सिंह की जीत लगभग पक्की हो गयी है। सोमवार शाम 6.32 बजे तक हुई मतगणना के अनुसार पूर्णिमा सिंह 73611 वोट पाकर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार रागिनी सिंह से करीब 12 हजार वोटों से आगे हैं।

पूर्णिमा सिंह को अब तक कुल 61807 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं।

धनबाद जिले की झरिया सीट पर भाजपा ने अपने विधायक संजीव सिंह को टिकट न देकर उनकी पत्नी रागिनी सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने अपने दिंवगत नेता नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह को मैदान में उतारा है। रिश्ते में दोनों देवरानी और जेठानी हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को मात दी थी।

तब भाजपा के संजीव सिंह ने कांग्रेस के नीरज सिंह को मात दी थी। हालांकि कांग्रेस नेता नीरज सिंह की हत्या 2017 में हो गई। भाजपा विधायक संजीव सिंह पर आरोप लगा। जहां रागिनी सिंह का संबंध मेंशन परिवार से है, वहीं रघुकुल परिवार से पूर्णिमा सिंह का संबंध है। यहां पर चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है।

नीरज सिंह की हत्या में संजीव सिंह जेल में हैं। भाजपा और कांग्रेस ने यहां पर सियासी जंग को तेज कर दिया है। झरिया सीट से पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह के परिवार की दो बहुएं आमने- सामने हैं। सूर्यदेव सिंह की बहु और पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, वहीं सूर्यदेव सिंह के भाई राजनारायण सिंह की बहू और स्वर्गीय नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनावी चुनौती दे रही हैं।

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को बहुमत

झारखंड की कुल 81 सीटों के लिए पाँच चरणों में मतदान हुआ था। सोमवार को हुई मतगणना के रुझान के अभी तक मिले रुझान अनुसार के हेमंत सोरेन की झामुमो, कांग्रेस और लालू यादव की राजद गठबंधन को कुल 46 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है।

वहीं सत्ताधारी  बीजेपी को महज 25 सीटों पर बढ़त प्राप्त है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर ईस्ट सीट से बीजेपी के बागी उम्मीदवार सरयू राय से 11 हजार वोटों से पिछड़ चुके हैं और उनकी हार लगभग तय मानी जा रही है।

Web Title: Jharia Trend: A tough fight between Deorani-Jethani, Congress candidate ahead of BJP candidate by 200 votes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे