लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एयरपोर्ट पर कैटरिंग वाहन से टकराया विमान, लखनऊ में एक अन्य की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 9, 2018 07:45 IST

दिल्ली में जेट एयरवेज के टकराने के बाद अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब आठ बजे हुई जब दुबई से आ रहा जेट एयरवेज का एक विमान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल 3 पर उतरा।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अप्रैलः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को को बड़े विमान हादसे होते-होते टल गए। दिल्ली हवाई अड्डे पर जेट एयरवेज के एक विमान ने वहां खड़े एक कैटरिंग वाहन को टक्कर मार दी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। विमान में 133 लोग सवार थे, जोकि बाल-बाल बच गए। 

वहीं, लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एयरक्राफ्ट के गियर में कुछ समस्या आने की वजह से वापस लखनऊ एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। इस विमान में 71 यात्री सवार बताए गए। इधर, दिल्ली में जेट एयरवेज के टकराने के बाद अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब आठ बजे हुई जब दुबई से आ रहा जेट एयरवेज का एक विमान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल 3 पर उतरा। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। 

उन्होंने बताया कि विमान अपने निर्धारित पार्किंग स्थान की ओर बढ़ रहा था, तभी उसका दाहिना डैना टर्मिनल के पास खड़े कैटरिंग वाहन से टकरा गया।

जेट एयरवेज के एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी 125 यात्री और चालक दल के आठ सदस्यों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया और एयरलाइन की तकनीकी टीम बी 737 ने विमान का निरीक्षण किया। प्रवक्ता ने बताया कि जेट एयरवेज इस घटना की जांच कर रही है। हालांकि जेट एयरवेज के टकराने के कारणों अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। 

टॅग्स :जेट एयरवेजदिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए