लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ कर्मचारियों, पायलटों को सितंबर का वेतन नहीं दे पायी जेट एयरवेज

By भाषा | Updated: October 15, 2018 04:51 IST

वरिष्ठ कर्मचारियों, पायलटों और इंजीनियरों को सितंबर का वेतन देने की कोई निश्चित तारीख बताने में नाकाम रही है। यह एयरलाइन नकदी के संकट से जूझ रही है।

Open in App

नरेश गोयल की जेट एयरवेज अपने प्रबंधन के वरिष्ठ कर्मचारियों, पायलटों और इंजीनियरों को सितंबर का वेतन देने की कोई निश्चित तारीख बताने में नाकाम रही है। यह एयरलाइन नकदी के संकट से जूझ रही है।

अगस्त के वेतन का भुगतान ना करने के बाद एयरलाइन ने छह सितंबर को सूचना दी थी कि इन श्रेणियों के कर्मचारियों का वेतन नवंबर तक दो हिस्सों में दिया जाएगा। यानी कि अगस्त का वेतन 11 सितंबर और 26 सितंबर को देना था जबकि सितंबर का वेतन 11 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को देना है।

बहरहाल, उसने 11 सितंबर को अगस्त के वेतन के 50 फीसदी हिस्से का भुगतान कर दिया जबकि शेष 50 फीसदी वेतन दो किश्तों में 26 सितंबर और नौ अक्टूबर को देना था।

सूत्र ने बताया कि अब एयरलाइन को सितंबर के वेतन की पहली किश्त निर्धारित तारीख के तीन दिन बाद देनी है।

टॅग्स :जेट एयरवेज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन

कारोबारNaresh Goyal Latest News: सितंबर 2023 में अरेस्ट और मई 2024 में रिहा, दो माह की अंतरिम जमानत, 100000 रुपये का मुचलका भरा, पत्नी और खुद कैंसर से पीड़ित

कारोबारJet Airways: बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ने को तैयार, जालान कालरॉक समूह को हस्तांतरित करने को मंजूरी, एनसीएलटी ने दिया फैसला

भारत"मेरे लिए जेल में मरना बेहतर है", जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने जज से हाथ जोड़कर कहा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए