लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मद्देनजर जेईई (एडवांस्ड) 2021 स्थगित

By भाषा | Updated: May 26, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आईआईटी में इंजीनियरिंग संकाय में प्रवेश के लिए प्रस्तावित संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई (एडवांस्ड) 2021 स्थगित कर दी गई है। जेईई (एडवांस्ड) की आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है ।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘ कोविड-19 के कारण महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जेईई (एडवांस्ड) 2021 को स्थगित किया जाता है । यह परीक्षा 3 जुलाई 2021 को निर्धारित थी । ’’

इसमें कहा गया है कि प्रवेश परीक्षा की संशोधित तिथि की घोषणा उपयुक्त समय पर की जायेगी ।

इस साल संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर करा रही है । यह प्रवेश परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) , राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिले के लिये होती है ।

इससे पहले, आठ जनवरी को जारी नोटिस के अनुसार, इंजीनियरिंग संकाय में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई (एडवांस्ड) 2021 परीक्षा 3 जुलाई को निर्धारित की गई थी।

गौरतलब है कि जेईई मेंस में उत्तीर्ण होने वाले छात्र जेईई एडवांस्ड में आवेदन करने के पात्र होते हैं । आईआईटी में दाखिले के लिये आईआईटी (एडवांस्ड) में उत्तीर्ण होने के साथ 12वीं कक्षा में या तो न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक या प्रवेश परीक्षा में शीर्ष 20 पर्सेंटाइल में स्थान आने की जरूरत होती है । कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 12वीं कक्षा में अंक संबंधी पात्रता में छूट दी गई है ।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कोविड-19 के कारण जेईई (मेंस) की अप्रैल और मई सत्र की परीक्षा स्थगित कर दी थी । इस वर्ष से जेईई मेंस परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जा रही है । फरवरी में प्रथम सत्र और मार्च में दूसरे सत्र की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब