लाइव न्यूज़ :

बाल यौन शोषण कांड में गिरफ्तार जेई कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: November 24, 2020 10:42 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 24 नवंबर बाल यौन शोषण मामले में पिछले सात दिन से न्यायिक हिरासत में बांदा की जेल में बंद सिंचाई विभाग के अवर अभियंता (जेई) रामभवन सोमवार की शाम कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। आज अदालत में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रिमांड अर्जी पर सुनवाई है।

बांदा जेल के कारा उपाधीक्षक विश्वेश्वर प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि "बाल यौन शोषण मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए सिंचाई विभाग (पंचम) चित्रकूट के जेई रामभवन की सोमवार देर शाम आयी कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।"

उन्होंने बताया कि "जेल लाते समय 18 नवंबर को जिला अस्पताल में की गयी जेई की जांच की रिपोर्ट निगेटिव थी लेकिन जेल में 20 नवंबर को दोबारा आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया है। वह जेल में अकेला संक्रमित है और जेल के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।"

आज अदालत में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रिमांड अर्जी पर सुनवाई होनी है।

पॉक्सो अदालत में विशेष लोक अभियोजक रामसुफल सिंह ने कहा कि "बंदी के संक्रमित पाए जाने की स्थिति में रिमांड दिए जाने की कम ही उम्मीद है। सीबीआई उसकी रिपोर्ट निगेटिव होने का इंतजार कर सकती है या फिर जांच रिपोर्ट संदिग्ध होने की दशा में कोरोना जांच की पुनः मांग कर सकती है, क्योंकि जेल भेजते समय उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी।"

उन्होंने कहा कि "यदि सुनवाई के दौरान अदालत रिमांड अर्जी मंजूर भी कर ले तो सीबीआई उसे निगेटिव होने तक 'लेने से इनकार' भी कर सकती है।"

गौरतलब है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बाल यौन शोषण मामले में जेई रामभवन को 16 नवंबर को गिरफ्तार कर उसे 18 नवंबर को बांदा की पॉक्सो अधिनियम की विशेष अदालत में पेश किया था। इस समय जेई 30 नवंबर की अवधि तक न्यायिक हिरासत में जेल में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा