लाइव न्यूज़ :

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने आदित्य ठाकरे को दी अपनी उम्र का ख्याल करने की सलाह, कहा- पहले अपनी पार्टी संभालें

By एस पी सिन्हा | Updated: February 14, 2025 20:05 IST

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि आदित्य ठाकरे अपनी उम्र का ख्याल रखना चाहिए और सोच-समझकर बयान देना चाहिए।

Open in App

पटना: शिवसेना (यूबीटी) नेता एवं विधायक आदित्य ठाकरे के द्वारा यह बयान दिए जाने पर कि "जो हाल शिंदे का हुआ, वही हाल नीतीश कुमार का भी भाजपा करेगी," पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि उन्हें अपनी उम्र का ख्याल रखना चाहिए और सोच-समझकर बयान देना चाहिए। नीतीश कुमार की उम्र और अनुभव कहां है और उनकी तुलना में आदित्य ठाकरे की उम्र कितनी है? 

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहले अपनी पार्टी संभालें। महाराष्ट्र में उनकी पार्टी की क्या हालत हुई, पहले उस पर ध्यान दें, फिर नीतीश कुमार पर टिप्पणी करें। वहीं, बिहार में महागठबंधन की जीत और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का दावा लालू यादव के द्वारा किए जाने संजय झा ने कहा कि वह 20 साल से सत्ता से बाहर हैं। जनता उन पर भरोसा नहीं करती है, इसलिए उनकी बातों को गंभीरता से लेने की जरुरत नहीं हैं। नीतीश कुमार को जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। 

उन्होंने कहा कि लालू यादव 2005 से लगातार चुनाव हार रहे हैं। 2005 में हारे, 2010 में हारे, उसके बाद लोकसभा चुनाव भी हारे, उपचुनाव भी हारे। बिहार की जनता पिछले 20 वर्षों से नीतीश कुमार पर भरोसा कर रही है और इस बार भी हम पूरी मजबूती से चुनाव जीतेंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी।

संजय झा ने लालू यादव के साले साधू यादव के बयान पर कहा कि उन्होंने कुछ भी नया नहीं कहा है। प्रदेश की पूरी जनता इस बात को जानती है कि बिहार का अपहरण उद्योग मुख्यमंत्री आवास से ही कंट्रोल होता था। यही कारण था कि 2005 में बिहार में इस कुशासन को हटाया गया और नीतीश कुमार सत्ता में आए। बिहार की जनता सब देख चुकी है और इसी कारण 2005 से लगातार हमें जनसमर्थन मिलता रहा है। 

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने को लेकर संजय झा ने कहा कि सभी लोग चाहते हैं कि वहां शांति स्थापित हो। केंद्र सरकार ने जो निर्णय लिया है, हम निश्चित रूप से उसके साथ हैं। वक्फ बोर्ड पर विपक्ष के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि कल सदन में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि विपक्ष की जो भी आपत्तियां थीं, उन्हें रिपोर्ट में शामिल किया गया है। मैं खुद सदन में मौजूद था और इस पर चर्चा हुई।

टॅग्स :आदित्य ठाकरेजेडीयूशिव सेनाबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती