लाइव न्यूज़ :

आरसीपी सिंह पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन का पलटवार, बोले- जेडीयू डूबता जहाज नहीं, एक सेलिंग शिप है

By रुस्तम राणा | Updated: August 7, 2022 17:12 IST

पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा जदयू डूबता जहाज नहीं है, यह एक नौकायन जहाज है, कुछ लोग इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकहा- कुछ लोग जेडीयू को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैंआरसीपी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद जेडीयू को बताया था डूबता हुआ जहाजजेडीयू का ऐलान केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी पार्टी

पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (लल्लन) सिंह ने आरसीपी सिंह के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने जनता दल यूनाइटेड को डूबता जहाज बताया था।

रविवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा जदयू डूबता जहाज नहीं है, यह एक नौकायन जहाज है, कुछ लोग इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने उन लोगों की पहचान की जो इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे और इसे सुधारने के लिए कदम उठाए। 

दरअसल, आरसीपी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कहा था कि इस पार्टी में कुछ नहीं बचा है। वो (जेडीयू) डूबता हुआ जहाज है। हमसे चिढ़ है, तो हमसे निपटो, हमारे पास विकल्प खुले हुए हैं। वर्तमान समय में मुझ पर अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया। ये मेरी छवि को बदनाम करने की कोशिश है।

गौरतलब है कि आरसीपी सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें तीसरी बार राज्यसभा में भेजने से मना कर दिया गया था, जिसके कारण उन्हें मोदी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। वे पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।  

उधर, केन्द्रीय मंत्रिमंडल में अब जदयू का कोई सदस्य शामिल नही होगा। इस बात का खुलासा आज जदयू नेता और बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी मे किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू शामिल नहीं होगा। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी है

वहीं, भाजपा के साथ सम्बन्धों को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा से जदयू का संबंध कहां खराब  है? भाजपा से संबंध खराब होने जैसी कोई बात नहीं हुई है। उधर, 2024 का लोकसभा और 2025 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ने पर विजय चौधरी ने कहा कि अभी हम लोग साथ मिलकर चल रहे हैं। गठबंधन नहीं चलेगा ऐसा फिलहाल नहीं दिख रहा है। 

टॅग्स :Rajiv Ranjan Singhनीतीश कुमारबिहारBiharराष्ट्रीय रक्षा अकादमीNDA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं