लाइव न्यूज़ :

JDU नेता ने प्रशांत किशोर को बताया 'कोरोना वायरस', कहा-ये आदमी भरोसे लायक नहीं

By स्वाति सिंह | Updated: January 29, 2020 12:07 IST

मंगलवार को प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा था कि आप झूठ बोलकर कहां तक गिरेंगे। प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मेरे जेडीयू जॉइन करने के बारे में झूठ बोलकर आप कहां तक गिरेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअजय आलोक ने प्रशांत किशोर पर तीखा वार करते हुए उन्हें 'कोरोना वायरस' कहा है।अजय आलोक ने कहा 'यह आदमी बिल्कुल भी भरोसेमंद नहीं है।

जेडीयू नेता अजय आलोक ने प्रशांत किशोर पर तीखा वार करते हुए उन्हें 'कोरोना वायरस' कहा है। अजय आलोक ने कहा 'यह आदमी बिल्कुल भी भरोसेमंद नहीं है। वह अभी तक ना मोदी जी और ना ही नीतीश जी का भरोसा नहीं जीत सका है। वह आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए काम करते हैं, राहुल गांधी से बात करते हैं, ममता दीदी के साथ बैठते हैं। कौन उस पर भरोसा करेगा? हमें खुशी है कि यह कोरोनो वायरस हमें छोड़ रहा है, वह जहां चाहे वहां जा सकता है।'

साथ ही आलोक ने कहा कि प्रशांत किशोर सत्ता के कॉरपोरेट दलाल हैं। इससे पहले मंगलवार को आलोक ने ट्वीट कर प्रशांत किशोर पर हमला बोला था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'अरे नीतीश कुमार का fall देखने का सपना देखते-देखते लालू जी होटवार जेल पहुंच गए भई, आप कहां जाओगे? राजनीतिक विश्वसनीयता कहां है आपकी? Congress, AAP, SS, TMC,DMK? कोई तो बताओ? नीतीश जी को बहुत काम हैं भई तुमसे रंग मिलाने के अलावा। वैसे भी अपना कद देखकर बोलना चाहिए।'

मंगलवार को ही प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा था कि आप झूठ बोलकर कहां तक गिरेंगे। प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मेरे जेडीयू जॉइन करने के बारे में झूठ बोलकर आप कहां तक गिरेंगे। आपने मुझे अपने रंग में रंगने की बहुत ही तुच्छ हरकत की है। और अगर आप सच कह रहे हैं तो अब कौन विश्वास करेगा कि आप अमित शाह की बात न मानने का भी साहस कर सकते हैं?'

बता दें प्रशांत किशोर के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए बतौर रणनीतिकार काम करने को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री उन्होंने तल्खी दिखाई। उन्होंने कहा, 'प्रशांत किशोर हमारी पार्टी में कैसे आए...अमित शाह जी बोले ज्वॉइन कराओ, तो हमने ज्वॉइन कराया। हमारी पार्टी में हैं, लेकिन चुनाव रणनीतिकार के रूप में किसी का काम करते हैं, खबरों में है कि आम आदमी पार्टी के लिए काम करते हैं। अब उनका मन कहीं जाने का होगा, तो जाएंगे। पार्टी में रहेंगे तो भी ठीक, नहीं रहेंगे तो भी ठीक। रहेंगे तो पार्टी के बुनियादी ढांचे का काम उन्हें देखना चाहिए। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरजेडीयूबिहारआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो