लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा विपक्षी दलों पर निशाना साधे जाने पर बौखलाई जदयू, कहा- "विपक्षी एकता से पीएम मोदी बेचैन हो गए हैं"

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2023 17:46 IST

बिहार का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि बिहार में कुछ जातियों पर ही विशेष ध्यान दिया गया और कई जातियों की घोर उपेक्षा की गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में विपक्षी एकता को लेकर राजनीति तेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा जेडीयू ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा विपक्षी दलों पर निशाना साधे जाने पर बिहार के वित्त मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की एकता से पीएम मोदी बेचैन हो गए हैं।

चौधरी ने कहा कि विपक्षी दलों के सफल बैठक से भाजपा बेचैन है और पीएम के स्तर से साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम के स्तर से इस तरह की बात करना ये स्पष्ट करता है कि भाजपा के नेता परेशान हैं।

पीएम के आज के वादे के सवाल पर बोलते हुए विजय चौधरी ने कहा कि हम लोगों ने देखा है कि कर्नाटक चुनाव फूलों की बारिश करवाई गई थी। जितने क्विंटल फूलों की बारिश की गई।

भाजपा को चुनाव मे उतनी सीटें भी नहीं मिली। वे चुनाव के पहले जो वादे और दावे करते हैं, चुनाव परिणाम में वे सारे वादे और दावे हवा हो जाते हैं। वहीं परिवारवाद और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पीएम के संबोधन पर विजय चौधरी ने कहा कि ये पुरानी बातें हैं। ये लोग पहले से ही ये इन मुद्दों पर बोलते रहें हैं। इसमें कुछ नया नहीं है।

पहले ये कहते थे कि विपक्षी दल एक साथ बैठ ही नहीं सकते हैं और नीतीश की पहल पर जब विपक्षी दल एक साथ बैठें हैं तो इनकी बेचैनी बढ़ी है। इसलिए वह इस तरह की बातें कर रहे हैं। विजय चौधरी ने कहा कि पीएम के स्तर से इस तरह की बातें की जा रही हैं, जिससे की समाज में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण हो, पर देश की जनता अब इनकी चाल समझ चुकी है।

भावना भड़काकर वोट लेने के इनके एजेंडे में अब वो नहीं आने वाली है और आने वाले 2024 को लेकसभा चुनाव में जनता इन्हें अपने मुद्दों का हिसाब लेते हुए जोरदार झटका देगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल में ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए विरोधियों को आड़े हाथों लिया और जमकर प्रहार किया।

उन्होंने विपक्षी एकता की बैठक पर भी सीधा निशाना साधा। बिहार का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि बिहार में कुछ जातियों पर ही विशेष ध्यान दिया गया और कई जातियों की घोर उपेक्षा की गई। बिहार को दलित-महादलित जातियों में बांट दिया गया। इस तुष्टिकरण की नीति से समाज को ही नुकसान हुआ है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिहारBihar BJPजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए