लाइव न्यूज़ :

JDU Bihar: जदयू ने 115 सदस्यों की नई कमेटी का किया ऐलान, 10 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव, 9 प्रवक्ता और 1 कोषाध्यक्ष, देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2024 17:53 IST

JDU Bihar: 2023 में जदयू ने 251 पदाधिकारियों वाली जंबोजेट प्रदेश कमेटी का ऐलान किया था, जिसमें 20 उपाध्यक्ष, 105 महासचिव, 114 नेताओं और 11 प्रवक्ता बनाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देJDU Bihar: जदयू के 115 नेताओं को अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है। JDU Bihar: 46 सचिव, 9 प्रवक्ता समेत एक कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई है।JDU Bihar: एक घंटे के भीतर ही नई प्रदेश कमेटी का ऐलान कर दिया गया।

पटनाः बिहार में सत्तारूढ़ जदयू ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश कमेटी और राजनीतिक सलाहकार समिति को भंग कर दिया। बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया। लेकिन प्रदेश कमेटी को भंग करने के एक घंटे के भीतर ही नई प्रदेश कमेटी का ऐलान कर दिया गया। पार्टी के 115 नेताओं को अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस दौरान जदयू ने अपनी प्रदेश कमेटी से करीब डेढ़ सौ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। नई कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव, 9 प्रवक्ता समेत एक कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई है।

बता दें कि 2023 में जदयू ने 251 पदाधिकारियों वाली जंबोजेट प्रदेश कमेटी का ऐलान किया था, जिसमें 20 उपाध्यक्ष, 105 महासचिव, 114 नेताओं और 11 प्रवक्ता बनाए गए थे। बाद में भी कुछ पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं को जोड़ा गया। कुल मिलाकर जदयू के करीब 260 प्रदेश पदाधिकारी थे। प्रदेश कमेटी का कार्यकाल अमूमन तीन साल का होता है।

लेकिन 15 महीने में ही उस कमेटी को भंग कर दिया गया। जदयू के द्वारा शनिवार को घोषित की गई नई प्रदेश कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, 49 प्रदेश महासचिव, 46 प्रदेश सचिव, 9 प्रवक्ता और एक कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी ने 260 पदाधिकारियों वाली पुरानी सूची में से करीब 75 नेताओं को ही नयी कमेटी में जगह दी है। जबकि करीब दो सौ प्रदेश पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी है।

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए