लाइव न्यूज़ :

नेहरू की जयंती कार्यक्रम से नदारद रहे वरिष्ठ मंत्री, लोकसभा स्पीकर और उपराष्ट्रपति, विपक्ष ने निंदा की

By विशाल कुमार | Updated: November 14, 2021 15:29 IST

आज सुबह सेंट्रल हॉल में आयोजित समारोह में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने भाग लिया. इसके अलावा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और संसद के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Open in App
ठळक मुद्देनेहरू की जयंती पर संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर पर फूलों से श्रद्धाजंलि दी जाती है.कांग्रेस का आरोप वरिष्ठ मंत्री, स्पीकर और उपराष्ट्रपति नदारद रहे.अन्य विपक्षी नेताओं ने भी इसकी निंदा की.

नई दिल्ली:कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पहली बार संसद में होने वाले पारंपरिक कार्यक्रम में न तो कोई वरिष्ठ मंत्री शामिल हुआ और न ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू शामिल हुए.

14 नवंबर को नेहरू की जयंती पर हर साल संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर पर फूलों से श्रद्धाजंलि दी जाती है.

राज्यसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि संसद में आज पारंपरिक समारोह में उनकी जयंती के अवसर पर असाधारण दृश्य देखने को मिला जिनकी तस्वीर सेंट्रल हॉल को सुशोभित करती है. लोकसभा अध्यक्ष अनुपस्थित रहे, राज्यसभा के सभापति अनुपस्थित रहे और एक भी मंत्री मौजूद नहीं. क्या इससे ज्यादा नृशंस हो सकता है?!

अन्य विपक्षी नेताओं ने भी इसकी निंदा की. टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने लिखा कि मुझे इससे ज्यादा आश्चर्य नहीं हो सकता है. यह शासन एक न एक दिन संसद सहित भारत की महान संस्थाओं को नष्ट कर देगी.

आज सुबह सेंट्रल हॉल में आयोजित समारोह में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने भाग लिया. इसके अलावा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और संसद के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन ने 5 मई, 1966 को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में किया था.

इससे पहले देश की स्वतंत्रता के 75 सालों के जश्न के लिए बनाए गए आजादी का अमृत महोत्सव के पोस्टर से भी नेहरू की तस्वीर हटाए  जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी.

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरूकांग्रेसमोदी सरकारVenkaiah Naiduओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम