लाइव न्यूज़ :

Janta Curfew: 'जो काम हजारों मिलिट्री, पुलिस लगाकर नहीं हो सकता वो मोदी जी की एक अपील पर हो रहा है'

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 22, 2020 09:09 IST

Janta Curfew: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के नाम संबोधन में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 'संयम और संकल्प' का आह्वान करते हुए देशवासियों से रविवार को 'जनता कर्फ्यू' का पालन करने को कहा था, जिसका आज व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित 'जनता कर्फ्यू' (Janta Curfew) के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी सहित देशभर में सड़कों और सार्वजिक स्थलों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। कपिल मिश्रा ने कहा है कि जो काम हजारों मिलिट्री, पुलिस लगाकर नहीं हो सकता वो मोदी की एक अपील पर हो रहा है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित 'जनता कर्फ्यू' (Janta Curfew) के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी सहित देशभर में सड़कों और सार्वजिक स्थलों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 'जनता कर्फ्यू' का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कपिल मिश्रा ने कहा है कि जो काम हजारों मिलिट्री, पुलिस लगाकर नहीं हो सकता वो मोदी की एक अपील पर हो रहा है।

कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, 'जो काम हजारों मिलिट्री, पुलिस लगाकर नहीं हो सकता वो मोदी जी की एक अपील पर हो रहा है। जनता कर्फ्यू में भारत आज पूरी तरह से बंद है। जिस सड़क पर हर घण्टे सैकड़ों गाड़ियां निकलती हैं, पिछले एक घण्टे से एक आदमी तक नहीं निकला।' 

इधर, कभी न सोने और कभी न रुकने के लिए जानी जाने वाली मायानगरी मुंबई की सड़कें रविवार सुबह सुनसान रहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने के प्रयासों के तहत सामाजिक दूरी बनाने के लिए लोगों से रविवार को सुबह सात से रात नौ बजे तक 'जनता कर्फ्यू' का हिस्सा बनने की अपील की है।  पश्चिमी और पूर्वी एक्सप्रेस राजमार्गों और शहर की अन्य सड़कों पर आमतौर पर भारी यातायात देखने को मिलता है, लेकिन कर्फ्यू को समर्थन देने क लिए लोग आज अपने घरों में ही रहे। रेलवे स्टेशनों पर भी इसी प्रकार की स्थिति थी जहां क्षमता से अधिक भीड़ वाली ट्रेनों में चढ़ने के लिए अमूमन हजारों यात्री मौजूद रहते हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाने के लिए लोगों से रविवार को 'जनता कर्फ्यू' का हिस्सा बनने का अनुरोध किया। मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाने के तहत रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक 'जनता कर्फ्यू' का प्रस्ताव रखा था। 

प्रधानमंत्री ने टि्वटर पर लिखा, 'जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है। मेरी विनती है कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। हमारा संयम और संकल्प इस महामारी को परास्त करके रहेगा। घर में रहे और स्वस्थ रहे।' 

पीएम मोदी ने गुरुवार को देश के नाम संबोधन में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 'संयम और संकल्प' का आह्वान करते हुए देशवासियों से रविवार को 'जनता कर्फ्यू' का पालन करने को कहा था। उन्होंने टीवी पर प्रसारित करीब 30 मिनट के संबोधन में कोरोना वायरस के खतरे पर जोर देते हुए लोगों से घरों के भीतर रहने और जितना संभव हो सके उतना घर से काम करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि दुनिया ने इतना गंभीर संकट पहले कभी नहीं देखा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कपिल मिश्रनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'