लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुर: मतदान के बाद हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण, जुगसलाई में 18 मई तक धारा 144 लागू

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2019 17:12 IST

झारखंड जमशेदपुर(टाटा) लोकसभा चुनाव: 12 मई को जुगसलाई में सेंट जान स्कूल बूथ पर बोगस मतदान को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई. एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. इसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस पर पत्थरबाजी और हमले कि घटना होने पर माहौल और तनावपूर्ण हो गया था. जिसे देखते हुए धारा 144 लागू किया गया है।पत्थरबाजी में एसडीओ समेत 13 जवान जख्मी हो गये हैं।

झारखंड में लौह नगरी के नाम से प्रसिद्ध जमशेदपुर(टाटा) के जुगसलाई में बवाल के बाद धारा 144 लगा दिया गया है. यह 18 मई तक लागू रहेगा. इस इलाके में करीब चार सौ जवानों को इलाके में तैनात किया गया है. अबतक सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमशेदपुर जुगसलाई एमई स्कूल रोड हिल व्यू क्षेत्र में मतदान केंद्र में असामाजिक तत्व द्वारा गड़बड़ी करने के बाद इलाके में धारा 144 लगाया गया है. दरअसल, पुलिस पर पत्थरबाजी और हमले कि घटना होने पर माहौल और तनावपूर्ण हो गया था. जिसे देखते हुए एसडीओ चंदन कुमार ने धारा 144 लागू करने का आदेश दिया है. बताया जा रहा कि 12 मई से 18 मई तक हिल व्यू क्षेत्र के आस पास वाले इलाके में धारा 144 यथावत रहेगी. सिटी एसपी के मुताबिक पत्थरबाजों में ज्यादातर बाहर के थे. चंद लोग ही स्थानीय मोहल्ले के थे. आज हुई पत्थरबाजी में एसडीओ समेत 13 जवान जख्मी हो गये. स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले का सहारा लेना पडा.

जुगसलाई में सेंट जान स्कूल बूथ पर बोगस मतदान को लेकर दो गुटों में मारपीट

दरअसल, रविवार 12 मई को जुगसलाई में सेंट जान स्कूल बूथ पर बोगस मतदान को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई. बूथ पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों गुटों के लोगों को मौके से खदेड़ दिया. थोडी देर बाद एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. इसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं. बाद में स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पडा. 22 राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे गये. इसमें तीन युवकों को चोटें आईं. हालांकि पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए फिलहाल माहौल नियंत्रण में कर दिया है. इस दौरान असामाजिक तत्वों की ओर से की गई पत्थरबाजी में रैपिड एक्शन फोर्स के एक जवान समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल भेजा गया. मामले को लेकर एसएसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वालों की वीडियोग्राफी की गई है. इससे आरोपियों की पहचान करके सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान कुछ उपद्रवियों को फिलहाल हिरासत में लिया गया है.

पुलिस पर उपद्रवियों ने बरसाए पत्थर

बताया जा रहा है कि आज फिर से पुलिस के समझाने के बावजूद असामाजिक तत्व नहीं माने और मामला बढ़ता चला गया. इधर, घटना कि जानकारी मिलते ही सिटी एसपी, डीएसपी और अन्य पदाधिकारी घटनास्थल हिल व्यू एरिया पहुंचे, लेकिन पुलिस को देखते ही उपद्रवियों ने उन पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. उपद्रवियों द्वारा पत्थरबाजी होने पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया. हिल व्यू एरिया में उपद्रवियों को खदेडने के बाद पास के इलाके से पुलिस का विरोध शुरू हो गया और वहां से भी पत्थरबाजी की जाने लगी. पत्थरबाजों द्वारा जवानों पर मकान की छत से पत्थर, लोहे की रॉड और कांच फेंका जाने लगा. जिसके बाद पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए. 

इस मामले में एसएसपी अनूप बिरथर ने बताया है कि दो समुदाय में वोटिंग को लेकर विवाद हुआ है. जिसके बाद पुलिस पर पत्थरबाजी की गई है. इस घटना में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. घटनाक्रम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई है, जिसके आधार पर उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने एक दर्जन दो पहिया वाहनों को भी जब्त किया. फिलहाल स्थिती तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है. पुलिस और रैपिड एक्सन फोर्स का फ्लैग मार्च जारी है.

टॅग्स :जमशेदपुरझारखंडजमशेदपुर लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम